Breaking

revanchal times new

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 155 लोगों की समस्याएँ




 

मंडला 12 सितम्बर 2023

                जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण की पहल की। उन्हांेने प्रत्येक आवेदनकर्ता के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी एवं यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में 155 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

                सम्पन्न हुई जनसुनवाई में सिलगी निवासी संध्या पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना संबंध में, मवईजर निवासी सुक्को बाई ने शौचालय निर्माण की राशि के दिलाने के संबंध में, ग्राम पौडी निवासी नीलम धुर्वे ने संबल योजना के संबंध में, ग्राम टिकरवारा निवासी रामप्रसाद चक्रवर्ती ने अनुग्रह राशि के सबंध में आवेदन दिया।

 

पूर्णिमा को श्रवण यंत्र

 

                ग्राम दाढीभानपुर निवासी दिव्यांग पूर्णिमा महोबिया ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करते हुए कृत्रिम उपकरण की मांग की। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत मौके पर ही पूर्णिमा को श्रवण यंत्र प्रदान किया। यह कृत्रिम उपकरण सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं के तहत प्रदान किया गया। समस्या के त्वरित निराकरण के लिए पूर्णिमा ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new