Breaking

revanchal times new

आरती को मिली 5 हजार की सहायता



 

मंडला 12 सितम्बर 2023

                प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देश पर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाते हैं।

                मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के राजीव कालोनी देवदरा निवासी आरती सारथी ने जीवनयापन हेतु कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आवेदक को 5 हजार रूपए का चैक देकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। आरती ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new