BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दूध वाली चाय से ज्यादा शरीर के लिए लाभदायक है ग्रीन टी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 3, 2023

दूध वाली चाय से ज्यादा शरीर के लिए लाभदायक है ग्रीन टी



भारत में हर किसी को सुबह उठते ही फटाफट चाय की याद आती है। बस एक कप चाय मिल जाए और सारी नींद गायब हो जाए। अब ऐसे में कुछ लोग दूध वाली चाय पीते हैं तो कुछ लोग ग्रीन टी। कोरोना महामारी के बाद से लोगों के बीच ग्रीन टी ज्यादा प्रचलित हो गई है। हालांकि, ग्रीन टी पीने से वजन तेजी से कम होता है। जो लोग फिटनेस के प्रति जागरूक हैं, वे सुबह-शाम ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं।
वैसे तो चाय कोई भी हो, उसे पीने से मूड एकदम फ्रेश हो जाता है। कुछ लोगों को चाय पीने से काफी ऊर्जा भी मिलती है। अब कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या दोनों तरह की चाय एक साथ पी सकते हैं। आज हम अपने पाठकों को इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही हम बताएंगे कि इन दोनों चायों को एक साथ पीने से सेहत को क्या नुकसान होता है।


हाल ही में प्रकाशित हुए एक शोध के मुताबिक, अगर आप इन दोनों चायों को एक साथ पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। यानि आप दूध वाली चाय के बाद ग्रीन टी पी सकते हैं। आप ये दोनों चाय आराम से पियें। लेकिन हर दिन ऐसा करने से आपका पाचन गड़बड़ भी हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें कि इनका सेवन थोड़ी देरी से करें।


दो तरह की चाय एक साथ

आपको बता दें, इन दोनों चाय में पर्याप्त मात्रा में कैफीन होता है। साथ ही दोनों में कैफीन का स्तर भी अलग-अलग होता है। इस कारण दोनों चाय का शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अगर आपको लैक्टोज सेवन की समस्या है तो आपको दूध वाली चाय पीने से बचना चाहिए। आप हर्बल टी यानि ग्रीन टी पसंद करते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो ग्रीन टी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिन्हें पीने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। इसलिए आपको दूध वाली चाय से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment