रेवांचल टाइम्स घुघरी सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से आम जनता को लाभ दिलाने के लिये कई तरह की योजना चलाई जा रही है जिससे ग्रामीण जनो को योजनाओं का लाभ मिल सके लेकिन शायद ये कार्य प्रणाली घुघरी ग्राम पंचायत में लागू नही होती
घुघरी ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा मेट मुन्ना लाल चक्रवर्ती को फर्जी तरीके से हाजरी भरने के लिये मस्टर रोल दिया गया है जिसमे मुन्ना लाल के द्वारा 18 मजदूरो की हाजरी वृक्षा रोपण के पुराने कामो के बदले में भरी जा रही है मजदूरो को सिर्फ फ़ोटो खीचने के लिए सिद्ध बाबा आश्रम में बुलाया जाता है और मेट के द्वारा फ़ोटो खीचने के बाद के मस्टर रोल में हाजरी भर दी जाती है केवल दस मिनट के काम के बदले पूरी हाजरी भर दी जाती है यह सब काम मे सरपंच सचिव रोजगार की सहमति से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है इनको किसी का डर नही है खुले आम शासन के पैसों की होली खेली जा रही है जब सरकार के द्वारा नियुक्त किये गए रोजगार सहायक सचिव के द्वारा ही भ्रष्टाचार में लिप्त है तो घुघरी की जनता कब तक इनकी चालाकी और और इनके द्वारा ढ़गी का शिकार होती रहेगी
इनका कहना
हमने गर्मी में काम किया है लेकिन हमें उसका पैसा आजतक नहीं मिला और हम सिद्ध बाबा आश्रम में सिर्फ फोटो खिंचवाने जाते हैं सुबह 7बजे जाते हैं और फोटो खिंचवाकर वापस आ जाते हैं और हमारी हाजिरी लग जाती है..
यही कार्य नाव घाट बाजार मोहल्ला में भी हो रहा है..
विनोद यादव
मजदूर घुघरी.
ये काम सचिव और सहायक सचिव की सहमति से हो रहा है और मस्टर भरने के लिए सचिव और रोजगार सहायक ने ही हमें कहा है कि यहां का काम वहां के काम मे एडजस्ट कर लेंगे अभी सिर्फ हाजरी भरो और फोटो खींचकर हमें दो..
मुन्ना लाल चक्रवर्ती
मैट ग्राम पंचायत घुघरी..


No comments:
Post a Comment