Breaking

revanchal times new

सिंगारपुर विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस...

 



रेवांचल टाईम्स - मंडला। प्रतिवर्ष संपूर्ण भारत वर्ष में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है इसी तारतम्य में मंडला जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार , उच्च शिक्षा विभाग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।विद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं प्रभारी प्राचार्य के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य और इतिहास के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवको का समाज में भूमिका पर छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया । विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का प्रतिवेदन कार्यक्रम अधिकारी अशोक वरकड़े के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जे एस उइके, प्रभारी प्राचार्य जे के बैरागी , वरिष्ठ अध्यापिका सरला चौधरी, आसिफ खान , गणेश गणेश परते , कल्चुरी बाबू , लवकेश कुर्मेश्वर, नीतू श्रीवास, पूजा बर्मन, चंद्र सिंह मसराम , वैशाली बोरकर , चित्ररेखा नगपुरे , सुलेखा चक्रवर्ती , उर्वे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अशोक वरकड़े के द्वारा किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new