Breaking

revanchal times new

अनंत चतुर्दशी पर करें 7 ज्योतिष उपाय, जीवन में बढ़ जाएगी सुख समृद्धि



इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu)ने 14 लोकों के संरक्षण (Protection) के लिए चौदह रूप लिए थे. इस दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों के संरक्षण के लिए चौदह रूप (fourteen forms)लिए थे. इस दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों के संरक्षण के लिए चौदह रूप लिए थे. इस दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों के संरक्षण के लिए चौदह रूप लिए थे.

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के विराट स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है. इस वर्ष 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा. अनंत चतुर्दशी गणपति बप्पा की विदाई का दिन भी होता है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों के संरक्षण के लिए चौदह रूप लिए थे. कहा जाता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन सच्ची श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाए तो वो प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं. इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कि धर्म-कर्म के कार्यों, पूजा उपासना से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और ख़ुशहाली आती है. हिन्दू धर्म शास्त्रों में ऐसे कुछ उपाय बताए गए हैं. जिनको करने से भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जा सकता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं. अनंत चतुर्दशी के दिन किन विशेष उपायों से भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जा सकता है.

-1. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद अपने हाथ की बाजू में 14 गांठों वाला रेशमी धागा बाँधना चाहिए. इसे अनंत सूत्र या रक्षा सूत्र के नाम से भी जाना जाता है.

-2. धार्मिक मान्यताएं हैं कि भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करके बाजू में धागा बांधने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, और सभी कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है.

-3. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा करने का भी विशेष विधान और लाभ बताए गए हैं. माना जाता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा करने से सुखों में वृद्धि होती है.



-4. सत्यनारायण भगवान की पूजा करने से गृह शांत रहते हैं, और घर में मौजूद वास्तुदोष दूर होता है. सत्यनारायण भगवान की पूजा से घर में समृद्धि भी आती है.

-5. अनंत चतुर्दशी के दिन 14 जायफल लेकर इन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से ही घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है.

-6. अनंत चतुर्दशी के दिन एक कलश में 14 लौंग और कपूर डालकर जलाना चाहिए, फिर इस कलश को चौराहे पर रख दें. ऐसा करने से घर में लगी बुरी नज़र जल्दी ही उतर जाएगी.



-7. यदि आपके घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है. तो इस दिन एक अनार लेकर व्यक्ति के सिर पर से 14 बार उतार लें. ऐसा करने से उस व्यक्ति का स्वास्थ्य जल्द ही अच्छा होगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new