BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गृहमंत्री सहित देश और प्रदेश के शीघ्र नेतृत्व जनआर्शीवाद यात्रा में रहेंगे मौजूद माँ नर्मदा की पावन भूमि में, 5 सितंबर को मण्डला से आरंभ होगी जनआर्शीवाद यात्रा..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 4, 2023

गृहमंत्री सहित देश और प्रदेश के शीघ्र नेतृत्व जनआर्शीवाद यात्रा में रहेंगे मौजूद माँ नर्मदा की पावन भूमि में, 5 सितंबर को मण्डला से आरंभ होगी जनआर्शीवाद यात्रा.....



रेवांचल टाईम्स - मण्डला भारतीय जनता पार्टी की निरंतर कार्यशैली ओर परंपरा है कि आम जनता के बीच पहुंचकर सीधे संवाद करना। जनआर्शीवाद यात्रा में हमेशा हमारे शीर्ष नेतृत्व जनता से रूबरू होते हैं, और उनका आर्शीवाद लेकर भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए, देश और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के महत्वपूर्ण निर्णय जिम्मेदारी के साथ लिये जाते हैं, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने अवगत कराया कि मण्डला में आयोजित होने वाली जनआर्शीवाद यात्रा के शुभारंभ अवसर पर देश के सहकारिता एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव,केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कलस्ते, केबिनेट मंत्री श्री भूपेन्द्र सिह, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, सांसद एवं यात्रा प्रभारी राव उदयप्रतापसिंह, जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहु लाल सिंह, सहित वरिष्ठ नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। भाजपा जिला मीडिया सुधीर कसार ने बताया कि देश के गृहमंत्री माननीय अमित शाह का प्रातः 11 बजे  मण्डला महाराजपुर स्थित हेलीपेड में आगमन होगा तत्पश्चात वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे तथा स्टेडियम ग्राउण्ड में  आयोजित जनसभा में पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे तत्पश्चात जनआर्शीवाद यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे दोपहर 1 बजे गृहमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment