BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घर में कुत्ता पालना भी बना सकता है धनवान, बरसती है इन 3 ग्रहों की कृपा; बस ध्यान रखें ये बातें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 10, 2023

घर में कुत्ता पालना भी बना सकता है धनवान, बरसती है इन 3 ग्रहों की कृपा; बस ध्यान रखें ये बातें



आजकल घरों में कुत्ता पलान का जैसे फैशन हो चुका है. घर में फैमिली मेंबर की तरह उन्हें रखा जाता है, पालन-पोषण किया जाता है. वहीं, कुत्ते भी अपनी पूरी वफादारी के साथ सभी का दिल जीत लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं घर में कुत्ता पालना भी शुभ माना गया है. ऐसा मान्यता है कि घर में कुत्ता होने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है. ज्योतिष शास्त्र में कुत्ते का संबंध केतु ग्रह से माना जाता है.

ऐसी भी मान्यता है कि घर में कुत्ता पालने से शनि, राहु-केतु के दोषों से राहत मिलती है. अगर इन ग्रहों की स्थिति कुंडली में शुभ न हो को मान-सम्मान की हानि, अर्थिक संकट जैसी कई समस्या आती है. तो आइए जानते हैं कुत्ते को घर में पालने से कैसे इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.

कुत्ता पालने से मिलेगी इन समस्याओं से छुटकारा

- ज्योतिष शास्त्र में 3 ग्रहों शनि और राहु-केतु को शांत करने के घर में कुत्‍ता पालने की सलाह दी जाती है. अगर घर में काला कुत्ता पाला जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता बाहर चली जाती है.

- घर में काला कुत्ता हो तो घर बुरी नजर से बचा रहता है. इसके साथ ही कुत्‍ता पालने से ग्रह शांत रहते हैं और शुभ फल देते हैं.

- कुत्ते को पालने से लेकर उसे रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं. जिससे आर्थिक संकट नहीं आता, घर में सुख-शांति बनी रहती है.

- शास्त्रों के अनुसार काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान मिलने वाले कष्टों में भी कमी आती है. जिससे व्यक्ति को ज्यादा पीड़ा नहीं होती.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुत्ते को काल भैरव का वाहन कहा जाता है. कहते हैं कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाने से और उसकी सेवा करने से काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे जीवन में आ रहे सारे संकट टल जाते हैं.

No comments:

Post a Comment