BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोज 20 मिनट की सैर से शरीर को मिलेंगे अनेको फायदे, कई बीमारियां भी होगी दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 10, 2023

रोज 20 मिनट की सैर से शरीर को मिलेंगे अनेको फायदे, कई बीमारियां भी होगी दूर



आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर दिन भर बैठे-बैठे काम करते हैं. इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. एक शोध के अनुसार, रोजाना 20 मिनट की वॉक करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. बैठे-बैठे व्यायाम करने से भी उतने फायदे नहीं मिलते हैं, जितना कि चलने से.

दिन भर में कुछ देर के लिए टहलने से मांसपेशियों को एक्टिव होता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. बैठने की स्थिति पैरों की ब्लड वैसेल्स पर दबाव डालती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. शोधकर्ताओं ने पाया कि 20 मिनट तक टहलने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर का स्तर कम हो सकता है. आइए जानते हैं कि रोज 20 मिनट चलने से क्या फायदे हो सकते हैं.

वजन कम
वजन कम करने में मदद करता है. चलना एक अच्छा कार्डियो व्यायाम है जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है. यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना 20 मिनट चलना एक अच्छा तरीका है.

दिल की बीमारी का खतरा कम
दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है. चलना दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है.

कैंसर का खतरा कम
कैंसर के खतरे को कम करता है. चलना कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.

मेंटल हेल्थ
रोज 20 मिनट की सैर से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है. चलना तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है. यह आत्मविश्वास और मूड में सुधार करने में भी मदद कर सकता है.

No comments:

Post a Comment