BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10वें विज्ञान मेले में एम.पी. ट्रांसको के स्टाल को मिला द्वितीय पुरूस्कार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 18, 2023

10वें विज्ञान मेले में एम.पी. ट्रांसको के स्टाल को मिला द्वितीय पुरूस्कार



रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। भोपाल के बी.एच.ई .एल.  स्थित दशहरा मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में आकर्षण का केन्द्र बने एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी)  के विविध जानकारियों  से भरपूर स्टाल को  सरकारी क्षेत्र के स्टॉल की श्रेणी में  द्वितीय पुरूस्कार  प्राप्त हुआ है। एम.पी. ट्रांसको की ओर से अधीक्षण अभियंता श्री  एस के दुबे,श्री राजेश शांडिल्य,श्री डी.एस. बिसेन, श्री आर.सी. शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल नाबर ,श्री ए के श्रीवास्तव, सहायक अभियंता श्री आशीष जैन ने भोपाल मेंइस राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के समापन अवसर पर यह पुरूस्कार प्राप्त किया। एमपी ट्रांसको को विज्ञान मेले में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर  प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन  सिंह तोमर ने बधाई दी है! 


             उदघाटन दिवस पर प्रदेश के  चिकित्सा शिक्षा  , भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा  ने भी विस्तार से एम.पी. ट्रांसको के  स्टाल का भ्रमण कर विभिन्न माडल को देखा और इसकी सराहना भी की। इसके अलावा मेले में भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं विशेषकर इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने विशेष उत्साह दिखाया। एम.पी. ट्रांसको के अधिकारियों ने उन्हे संबंधित तकनीकी जानकारी के साथ मध्यप्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क और कार्यशैली के बारे में बताया।


              एम.पी. ट्रांसको ने ट्रांसमिशन लाइनों के माडल के साथ गैस इंसूलेटेड सबस्टेशन, ऑप्टिकल फाइबर केबल्स ,वर्किंग मॉडल ऑफ़ ऑप्टिकल फाइबर ,ऑनलाइन स्काडा, ऑनलाइन कैमरा डिस्प्ले आफ जी आई एस सबस्टेशन ,फॉल्ट लोकेटर , परंपरागत एयर इंसुलेटेड सबस्टेशन के साथ  मल्टी सर्किट ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों को मेले में माडल के रूप में प्रस्तुत किया । इसके अलावा विभिन्न ग्राफिक्स, पोस्टर आदि के माध्यम से एम.पी. ट्रांसको की उपलब्धियों और विविध जानकारियों को भी प्रदर्शित किया गया।


No comments:

Post a Comment