BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पैसा लेकर कर रहे पशुओं का उपचार .पशुओं की हो रही मौत, पूरे जिले में पशु बीमार.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 31, 2023

पैसा लेकर कर रहे पशुओं का उपचार .पशुओं की हो रही मौत, पूरे जिले में पशु बीमार..



रेवांचल टाईम्स - मण्डला। मप्र के मण्डला जिले में पशुओं में इस समय भयंकर बीमारी फैली हुई है। पशुओं में फैली बीमारी को नियंत्रित करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगातार बीमारी की वजह से पशुओं की मौत हो रही है। जानकार बता रहे हैं कि लंपी नामक बीमारी पशुओं में फैली हुई है। संबंधित विभाग इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए ध्यान नहीं दे रहा है, बल्कि संबंधित विभाग की अमला गांव-गांव जाकर भारीभरकम शुल्क लेकर पशुओं का उपचार कर रहे हैं। इसके बाद भी पशुओं की मौत हो रही है। संपूर्ण मण्डला जिले में बीमारी को नियंत्रित करने के लिए पशुओं का टीकाकरण शीघ्र कराया जाये ऐंसी जनापेक्षा है।

No comments:

Post a Comment