BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पावन त्यौहार रक्षाबंधन के दिन "मिशन शुभ-जीवन" के युवाओं ने संत समाज के साथ माँ नर्मदा तट में किया पौधारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 31, 2023

पावन त्यौहार रक्षाबंधन के दिन "मिशन शुभ-जीवन" के युवाओं ने संत समाज के साथ माँ नर्मदा तट में किया पौधारोपण



रेवांचल टाईम्स - डीएसएस के युवा जीवन के शुभदिनों जैसे कि त्यौहार, जन्मदिन, सालगिरह आदि में करते है पौधारोपण-रक्तदान जैसे शुभकार्य


शहपुरा में मिशन शुभजीवन के तहत शहपुरा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मानव जीवन के शुभ दिनों में शुभ कार्य करने की मुहिम चला रहे है। शुभकार्य के तहत पौधारोपण रक्तदान और अन्य सामाजिक सहयोग का कार्य करते है।


रक्षाबंधन के पावन पर्व में समिति डीएसएस के युवाओ ने संत समाज के साथ मिलकर माँ नर्मदा के तट टाकिनघाट ग्राम दूबा-पटपरा में छायादार पौधों का रोपण किया।


समिति के सदस्य पर्यावरण प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू ने बताया कि पौधों के महत्व को सभी समझें और पौधे लगाए साथ ही पौधों का लगातार संरक्षण भी करें। हर इंसान अपने जरूरत के लिये जितना कार्बनडाई आक्साइड,सांस और गाड़ियों के उपयोग करके वायुमंडल में छोड़ते है उनको लेने वाले पौधे लगाए अन्यथा वायुमंडल प्रदूषित हो जाएगा।जिसका दुष्परिणाम आने वाली पीढ़ी भोगी,हमारे गलती की सजा दूसरा कोई भोगे तो तो पाप गलती करने वाले को ही पड़ेगी।


आज के पौधारोपण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, बिहारीलाल साहू,भीमशंकर साहू,महेश साहू,बबलू महाराज सहित संत समाज उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment