BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान को लेकर ग्राम राखी में बैठक आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 31, 2023

भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान को लेकर ग्राम राखी में बैठक आयोजित


रेवांचल टाईम्स - किसानों के हर सम्भव मदद करने के लिए भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी कार्य कर रही है। किसानों की विभिन्न समस्याओ जैसे बिजली, पानी, खाद, बीज का सही समय में न मिलने से किसानों को परेशानी होती है जिसके निराकरण के लिए किसान संघ किसानों की आवाज बनकर शासन प्रशासन को जगाने का कार्य करती है । भारतीय किसान संघ पूरे भारत देश में किसानों को संगठन से जोड़ने का कार्य भी कर रही है जिसके लिए हर वर्ष सदस्यता अभियान चलाई जाती है ।

भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी किसानों की सदस्यता अभियान के जागृति को लेकर विकासखंड शहपुरा के ग्राम राखी में किसानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संघ के कार्य व सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। 

इस बीच भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार, जिला मीडिया प्रमुख पत्रकार भीम शंकर साहू,महेश सहित किसान बंधु उपस्थित रहे है ।

No comments:

Post a Comment