रेवांचल टाईम्स - मंडला, आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश जिला इंदौर के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल मे आयुष कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदीप जैन के संयोजन मे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति भोपाल के अध्यक्ष रमेश शर्मा केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त से सौजन्य मुलाक़ात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर पुष्प हारों से स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल ने आयुष विभाग के कंपाउंडरो के पदनाम परिवर्तन एवं औषधालय सेवकों का पदनाम परिवर्तन की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एवं आयुष विभाग प्रमुख सचिव को मध्यप्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति भोपाल के अध्यक्ष रमेश शर्मा से पत्र लिखने का आग्रह किया। जिस पर उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री, प्रमुख सचिव आयुष विभाग एवं आयुक्त आयुष विभाग से आयुष विभाग के कंपाउंडरो का पदनाम परिवर्तन कर फार्मासिस्ट करने एवं औषधालय सेवक का पदनाम परिवर्तन कर दवासाज करने का अनुरोध किया है। आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश जिला इंदौर से आये प्रतिनिधि मंडल मे राजेश पटेल, कंजीलाल दामके, संध्या जैन, रचना निगम, अंकिता भरत मौजूद रहीं। आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी एवं कार्यकारी अध्यक्ष संदीप जैन ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संतोषी सूर्यवंशी प्रदेश अध्यक्ष आयुष दवासाज कर्मचारी संघ मौजूद रहीं।
Sunday, August 13, 2023

Home
indore
Madhya Pradesh
Top
आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश जिला इंदौर के प्रतिनिधि मंडल ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति भोपाल के अध्यक्ष रमेश शर्मा से की सौजन्य मुलाक़ात...
आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश जिला इंदौर के प्रतिनिधि मंडल ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति भोपाल के अध्यक्ष रमेश शर्मा से की सौजन्य मुलाक़ात...
Tags
# indore
# Madhya Pradesh
# Top
Share This

About digital bharat
Top
Labels:
indore,
Madhya Pradesh,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment