BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तीन नग बकरियों को लेकर भागे अज्ञात चोर ,पीड़ित ने थाने में की शिकायत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 21, 2023

तीन नग बकरियों को लेकर भागे अज्ञात चोर ,पीड़ित ने थाने में की शिकायत







रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी के बजाग थाना अंतर्गत बीती रात्रि वन ग्राम शीतलपानी के दहियान टोला मे अज्ञात मवेसी चोरो के गेंग के द्वारा ग्राम के ही एक व्यक्ति के घर की सार मे बंधी तीन बकरियों को  चोरी कर चार पहिया वाहन मे ले जाने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार  पीड़ित राम प्रसाद वाटिया का परिवार जब घर पर शनिवार देर रात सो रहा था तभी कुछ  अज्ञात लोगो ने उनके घर की पालतू बकरियों को चुराने  की घटना को अंजाम दिया ।चोर इतने शातिर थे की उक्त घटना को अंजाम देते वक्त उन्होंने घर के दरबाजे को बाहर से बंद कर दिया था    रविवार को बकरी मालिक ने बजाग थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत  की । ग्राम के अरविंद बाबा द्वारा बताया गया है कि शनिवार रात्रि  वाटिया के घर स जब अज्ञात व्यक्ति  बकरी ले जाने लगे तब बकरी जोर-जोर से  चिल्लाने लगी  आवाज़ सुनकर घर के लोग उठे और दरवाजा खोलने की कोशिश की,पर दरवाजा नहीं खुलने पर चोर चोर कहकर चिल्लाने लगे तभी आवाज सुनकर मोहल्ले पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गये तब तक चोर चार पहिया पिकअप वाहन मैं बकरियों डालकर चांडा की ओर भाग खड़े हुए  पेड़ गिरने के कारण आगे रास्ता जाम था चोर पुनः उसी रास्ते से वापस हुये एक बकरी जो छूट गई थी उसे रौंदते हुए फरार हो गये  पीड़ित ने थाना प्रभारी से निवेदन करते हुए कहा हैं की जांच पड़ताल कर उचित कार्यवाही की जाए ।

No comments:

Post a Comment