BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ का किया गया आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 1, 2023

भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ का किया गया आयोजन...




रेवांचल टाईम्स - मंडला अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ का आयोजन किया गया। कुशवाहा महाकुंभ के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे। इस महाकुंभ में मप्र समेत सभी प्रांतो, जिलों के ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के हजारों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। 

आयोजित इस महाकुंभ में मंडला के अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह कछवाहा, जिला अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, महिला अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा पटेल, युवा जिलाध्यक्ष सुभाष कछवाहा एवं श्रीराम मंदिर ट्रस्ट कछवाहा समाज के अध्यक्ष रंजीत कछवाहा, राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विमल दहबरा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। कुशवाहा महाकुंभ में शामिल मंडला के सामाजिक बंधुओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट कछवाहा समाज को घोषित 25 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने से समाज के पदाधिकारियों ने आभार पत्र देकर सम्मान किया।

कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां कि कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड, समाज के राज्य मंत्री के बेहतर कार्यों के लिए उनके द्वारा निवेदन किए जाने पर फूल, सब्जी मंडी का पृथक निर्माण, सागर में घोषित लव कुश मंदिर छात्रावास के लिए 10 करोड़ की राशि का स्वीकृति पत्र भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उद्यानिकी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राज्य कार्यालय और फूल सब्जी मंडी के लिए पृथक व्यवस्था की बात की, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने हरी झंडी दी।

कुशवाहा महाकुंभ में हजारों की संख्या में सामाजिक  लोग मौजूद रहे। इस दौरान भोपाल में भी समाज के लिए छात्रावास निर्माण के लिए पूरा सहयोग किए जाने की बात कही। उपस्थित जनसमुदाय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment