BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पं.ओम प्रकाश तिवारी शासकीय सेवा से हुए सेवानिवृत्त माध्यमिक विद्यालय भीमखपुर मे हुआ विदाई समारोह का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 1, 2023

पं.ओम प्रकाश तिवारी शासकीय सेवा से हुए सेवानिवृत्त माध्यमिक विद्यालय भीमखपुर मे हुआ विदाई समारोह का आयोजन




रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले के निवास विकास खण्ड अन्तर्गत शासकीय एकीकृत विद्यालय भीखमपुर मे प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थ रहे, ओम प्रकाश तिवारी जो विगत 31/07/2023 को 40 बर्ष की शासकीय सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्त होने पर विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित सर्वप्रथम दिनांक 29/07/2023 श्री तिवारी के निजनिवास ग्राम बरमदाना मे अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ और दिनांक 30/07/2023 हवन पूजन से साथ समापन हुआ! श्री रामचरितमानस मानस पाठ पर गांव के लोगों ने धर्म लाभ उठाया एवं पान प्रसाद ग्रहण किया।


       दिनांक 31/07/2023 सुवह ओमप्रकाश तिवारी स्नानादि करके अपनी धर्मपत्नी के साथ पौधा रोपण किया तत्पश्चात श्री तिवारी अपने परिजनों के साथ मा.शा.भीखमपुर पहुंचे वहां शाला परिवार ने कलश एवं स्वस्ति वचन उच्चारण करते हुए स्कूल ले गये जहां श्री तिवारी जी ने स्वस्तिवाचन एवं तिलक लगाकर अपना पद अनिता गोटियां को सौंपते हुए कुर्सी मे बैठाया, इसके बाद समारोह कार्यक्रम के प्रथम चरण मे  सरस्वती पूजा एवं बधाई और अतिथियों के स्वागत के साथ  प्रारंभ हुआ इसके बाद अतिथियों द्वारा उदबोधन हुआ उदबोधन की श्रृंखला मे सर्वप्रथम पूर्व प्राचार्य सेवानिवृत्त आर एन शुक्ला ने इनके कार्य क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री तिवारी 40 वर्ष एक ही विद्यालय में अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए जो इनके अद्भुत कार्य क्षमता को दर्शाता है, और  सामाजिक क्षेत्रों में इनका कार्य सराहनीय रहा। वहीं इसी विद्यालय की पूर्व प्रधान अध्यापक रवि गौतम ने कहा कि ओमप्रकाश तिवारी अपने कार्यकाल मे अध्यापन कार्य के अलावा इन्होंने अपने कार्य को कर्तव्यनिष्ठा लग्न एवं अध्यापन कार्य का सराहनीय कार्य रहा। गांव के वरिष्ठ नागरिक जे.एल.बर्मे ने भी इनके कार्यकाल की सराहना की एवं बीआरसी  सुनील दुबे मे भी  उनके द्वारा  बच्चों के अध्यापन कार्य के शाला भवन मे कराये गये कार्यो को विशेष उपलब्धि बताया, ग्राम के ही  सत्य देवेंद्र पांडे, पुरुषोत्तम कुशवाहा के द्वारा सराहनीय सेवाओं के संबंध में बोला गया। श्री तिवारी के श्रेष्ठ भ्राता अम्बिका का प्रसाद तिवारी ने अपने उद्बोधन में शाला  परिवार को कार्यक्रम के आयोजन पर धन्यवाद देते अपने अनुज को आशीर्वाद दिया।  इसके बाद  रहे सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश तिवारी द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा  कि मैंने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की शिक्षक बना आज अपने इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुआ हूं मुझे हमेशा सभी का सहयोग प्राप्त हुआ और मे आपके ही सहयोग से आज यहां तक पहुंचा एवं आज आप लोगों ने मुझे यह एहसास दिला दिया की मेरे प्रति आप सभी का कितना स्नेह और प्यार रहा और तिवारी तिवारी जी इन शब्दों के साथ अपने आपको को रोक नही पाये और भावुक हो गए।

          इसी बीच स्कूल के बच्चों एवं श्री पाण्डेय जी ने गीत गाकर श्री तिवारी जी का स्वागत किया, श्री तिवारी जी का नाती अंशुल शुक्ला एवं नातिन नन्ही सी सानवी पाण्डेय द्वारा गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिया। मंच संचालन सीएसी तारेन्द्र शुक्ला द्वारा किया गया, अंत मे शिक्षक राकेश धर द्विवेदी ने स्वरचित अभिनंदन पत्र का वाचन कर शाला की ओर से सभी शिक्षकों के साथ श्री तिवारी जी को भेंटकर सभी का आभार व्यक्त किया।

       कार्यक्रम में शाला परिवार के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनशिक्षा केंद्र के समस्त शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं श्री तिवारी जी के  परिवार की उपस्थिति रही।

      शाम को सेवा निवृत्त ओमप्रकाश तिवारी ने आडिटोरियम निवास मे प्रतिभोज का आयोजन किया, जिसमे नगर के सभी प्रतिष्ठित नागरिक पहुंच कर श्री तिवारी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

No comments:

Post a Comment