BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दहेज प्रताड़ना के आरोपी की जमानत खारिज, भेजा गया जेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 1, 2023

दहेज प्रताड़ना के आरोपी की जमानत खारिज, भेजा गया जेल



शासन की सख्‍त कानून के बावजूद भी नहीं रूक रही दहेज प्रताड़ना

रेवांचल टाईम्स - मीडिया सेल प्रभारी एवं जिला अभियोजन अधिकारी डिंडोरी मनोज कुमार वर्मा द्वारा बताया कि, महिला थाना डिण्‍डौरी के अपराध क्रमांक 21/2023 के आरोपी अमित सोनी पिता गिरीश सोनी उम्र 32  वर्ष निवासी सराफा बाजार सुनरहाई जबलपुर द्वारा प्रार्थिया को दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक प्रताडि़त करते हुए मारपीट करना एवं 05 लाख रूपये की मांग करने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 498(ए), 294, 323/34 भादवि, धारा ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम  अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्‍यायालय में पेश किया । उक्‍त मामले में आरोपी की जमानत आवेदन पर  मनोज कुमार वर्मा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी डिण्‍डौरी के द्वारा विरोध करने पर सुनवाई करते हुए माननीय न्‍यायालय न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी डिण्‍डौरी द्वारा आरोपी की जमानत आवेदन खाजिर करते हुए आरोपी अमित सोनी को जेल भेजा गया ।  

    

     प्रार्थिया ने पिता विनोद कुमार सोनी के साथ थाना उपस्थित होकर जुबानी बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा विवाह हिन्दू रीति रिवाज से सन 21 जून 2022 में अमित सोनी पिता गिरिश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी सराफा बाजार सुनरहाई जबलपुर के साथ सम्पन हुआ था । शादी के 20 दिन तक मेरा पति मुझे अच्छे से रखा उसके बाद दिनांक 10/07/2022 को समय करीब 10 बजे मेरा पति अमित सोनी, ससुर गिरिश सोनी, सास सीता सोनी के द्वारा छोटी-छोटी घरेलू बातो को लेकर झगडा विवाद मारपीट करने लगे मेरे पति एवं ससुराल वालो के द्वारा मुझे दहेज की मांग करके 5 लाख रुपये मायके से मांगकर लाने को कहते थे मेरे द्वारा कहा गया कि मेरे माता पिता के पास इतना पैसा नही है जो कुछ देना था विवाह के समय दे दिया है तब पति सास ससूर द्वारा मुझे दिनांक 08/10/2022 को गाली गलोच कर मारपीट किये एवं समस्त स्त्रीधन (गहने) रखकर मेरे पिता को फोन करके बोला गया अपनी लडकी को ले जाओ 5 लाख रुपये लेकर आना तभी तुम्हारी लडकी को ससूराल मे रखेंगे मै जब तक ससूराल मे रही मुझे दहेज की मांग करके शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त किया जाता रहा है मारपीट किये बहुत दिन हो जाने से मुझे कोई चोट नही है । मैं दिनांक 09/10/2022 से अपने मायके मे रह रही हूं मेरे द्वारा 08/01/2023 को परिवार परामर्श केन्द्र डिण्डौरी मे पति, सास, ससूर को समाझाईस हेतु आवेदन दी थी जो मेरे पति ससूराल वालो द्वारा समझाईस न करते हुये वापस जबलपुर चले गये। और बारम्‍बार 5 लाख रुपये की मांग करते हैं ।

No comments:

Post a Comment