हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल रैली निकालकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
दैनिक रेवांचल टाइम्स - अंजनिया माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश अनुसार आज ग्राम अंजनिया अहमदपुर मांद बागली बोकर माधोपुर एवं समस्त गांव में वाहन तिरंगे झंडे बांधकर रैली निकाली गई जिसमें चौकी प्रभारी पंकज विश्वकर्मा , ए एस आई राजेश सराठे , ए एस आई अशोक चौधरी एवं समस्त पुलिस स्टाफ एवं ग्रामीण ने भाग लिया हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वाहन रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ’भारत माता की जय’, ’वंदे मातरम’ तथा ’तिरंगा झंडा अमर रहे’ के नारे लगाते हुए आमजन को देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने नगरवासियों से 13 से 15 अगस्त 2023 तक अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का आव्हान किया।


