Breaking

revanchal times new

सेंटरिंग प्लेट चोर गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही...



रेवांचल टाईम्स - मंडला, पुलिस थाना कोतवाली मे फरियादी अर्जुन कछवाहा ने रिपोर्ट किया था कि मैं ग्राम सकवाह थाना महाराजपूर मे रहता हूँ सेन्टिग का काम करता हूँ मेरा सेन्टिग का समान (प्लेट) ग्राम देवदरा के निर्माणाधीन मकान के बाजू मे रखा था दिनांक 01/07/2023 को काम करने के बाद शाम 06 बजे अपने घर ग्राम सकवाह चला गया था। दिनांक 02/07/2023 के सुबह 10.00 बजे उक्त प्लाट पर काम के लिये पहुचा देखा तो मेरी वहाँ रखी लोहे की 40 प्लेटो में से 08 प्लेट किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया है। चोरी गई लोहे की प्लेटो मे अग्रेज़ी का शब्द A बंधन कलर से लिखा है रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली मे अपराध क्रं. 444/2023 धारा 379 भादवि. का कायम किया जाकर तलाश की जा रही थी।


विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी संदीप उईके पिता बाबूराम उईके उम्र 42 साल निवासी गौडी मोहल्ला अंजनिया हाल लखराम बगीचा राजीव कालोनी मंडला को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गई। आरोपी द्वारा चोरी गयी सेंटिंग प्लेट लखराम बगीचा मे छिपाना बताया आरोपी से घटना मे चोरी गया माल बरामद किया गया आरोपी को मामले मे गिरफतार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


उल्लेखनीय कार्य उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, सउनि. दिनेश जयसवाल, अशोक राणा, आरक्षक योगेश सरोते, नंदकिशोर धुर्वे, अमित गरयार, सुंदर भलावी, नंदकिशोर मरावी, केशव मरावी, जफर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new