BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगल के रहबासी इलाको मे भालू ने मचाया उत्पात ग्रामीणों में दहशत, विभाग को सूचना के बाद भी नहीं की जा रही कोई पहल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 10, 2023

जंगल के रहबासी इलाको मे भालू ने मचाया उत्पात ग्रामीणों में दहशत, विभाग को सूचना के बाद भी नहीं की जा रही कोई पहल





दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिडोरी बजाग  बैगाचक ग्राम सीतल पानी मे इन दिनों भालू के उत्पात से ग्रामीणों मैं दहशत का माहौल  है जंगली भालू रहवासी क्षेत्रो मे घुसकर कच्चे घरों को अपना निशाना बना रहे है गोरतलब है की विगत एक माह से वन क्षेत्रो और आसपास के ग्रामीण अंचलो मे  भालुओ की लगातार  दस्तक से ग्रामीणो मे भय का माहौल व्याप्त और बीते सप्ताह भी  बजाग से चांडा मार्ग पर अंधा मोड़ के पास एक भालू कई दिनों तक देखा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वन ग्राम शीतलपानी मे विगत रात्री रामू खैरवार के कच्चे मकान की दीवार के पिछले हिस्से को भालू ने नुकसान पहुंचाया भालू दीमक के अंडे खाने की फिराक मे ग्रामीणो के घरों को खोद रहा है दीवार खोदने की घटना के बाद    खैरवार परिवार के परिजनों ने  साथ मे मिलकर मसाल  जलाकर भालू को भगाया   वही  ग्रामीण जुगराज के  घर मे लगे  कटहल के पेड़ से भालू   द्वारा कटहल  तोड़कर खाने की बात भी सामने आई है जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई  है लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है  वही बताया जा रहा है कि लगातार रहवासी क्षेत्र में 4 दिनों से भालू आ रहा है जिससे शाम होते ही ग्रामीणो का घर से बाहर  निकलना मुश्किल हो गया है वहीं बजाग मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ मार्ग पर आए दिन भालू देखा जा रहां जिसे वाहन चालक राहगीरों द्वारा परेशान किया जा रहां हैं जिससे कभी भी अनहोनी की संभावना बनी हुई हैं इस संबंध में वन विभाग के डिप्टीरेंजर अजय मुकूदपोल को प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई उनके द्वारा बोला गया हैं की कल ही मुनादी करा दी जाएंगी

No comments:

Post a Comment