नगर पलिका कर्मचारियो द्वारा चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 10, 2023

नगर पलिका कर्मचारियो द्वारा चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान


दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला।  मंगलवार को मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी के आवाहन पर कर्मचारी प्रदेश स्तरीय हस्ताक्षर अभियान करेंगे। नगरीय प्रशासन के कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते आए हैं किंतु सरकार के द्वारा आज दिनांक तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की गई है।मांगों में मुख्य रूप से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण स्थाई कर्मचारियों का नियमितीकर चुंगी छतिपूर्ति में की जाने वाली अघोषित कटौती बंद की जाए एवं प्रतिमाह 5 तारीख तक राशि निकाय के खातों में पहुंचाई जाए, सामुदायिक संगठनों को नियमित किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इसी तारतम्य में मंडला जिले की पांच इकाई मंडला नगर पालिका नैनपुर,नगर पालिका बिछिया, नगर परिषद बम्हनी एवं निवास नगर परिषद द्वारा कर्मचारियों से आज दिनांक 11/7/23 दिन मंगलवार को हस्ताक्षर करा कर, इसकी एक एक प्रति माननीय मुख्यमंत्री महोदय शिवराज सिंह चौहान, माननीय मुख्य सचिव महोदय मध्य प्रदेश शासन माननीय भूपेंद्र सिंह,नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय प्रमुख सचिव महोदय नगरीय प्रशासन माननीय आयुक्त महोदय नगरी प्रशासन के नाम डाक के माध्यम से प्रेषित करेंगे।उपरोक्त मांगे मध्यप्रदेश शासन द्वारा समय के पूर्व पूरी न किए जाने की दशा में दिनांक 1/8/2023 को प्रदेश भर के नगरीय प्रशासन के समस्त कर्मचारी संचनालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण उत्तरदायित्व नगरीय प्रशासन विभाग का होगा। उपरोक्त जानकारी म. प्र.न.नि.न.पा. कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर ने दी । साथ ही मंडला इकाई के इकाई अध्यक्ष कमाल बैग, नैनपुर नगर पालिका के इकाई अध्यक्ष राजकुमार पंजवानी, बिछिया इकाई अध्यक्ष रोहित दुबे, बम्हनी इकाई अध्यक्ष संतोष चंद्रोल, निवास इकाई अध्यक्ष मनोज मिश्रा से हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने हेतु आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment