BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्व-सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 5, 2023

स्व-सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम संपन्न




 

मंडला 5 जुलाई 2023

                ’बैंक ऑफ इंडियाके जबलपुर अंचल के तत्वाधान में ग्राम बीजाडांडी के मंगल भवन कार्यस्थल पर स्व-सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के कार्यपालक निदेशक स्वरुप दासगुप्ता, एनबीजी (म.प्र. एवं छ.ग.) के महाप्रबंधक लोकेश कृष्ण एवं जबलपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक राजेश रंजन के उद्बोधन एवं मार्गदर्शन में हमारे बैंक की बीजाडांडी शाखा के द्वारा 100 स्व-सहायता समूह का बैंक लिंकेज 2 करोड़ 55 लाख किया गया एवं स्टार सखी योजना के अंतर्गत 3 महिलाओं को मुद्रा ऋण भी प्रदान किया गया।

                कार्यक्रम में बैंक के कार्यपालक निदेशक स्वरुप दासगुप्ता एवं महाप्रबंधक लोकेश कृष्ण द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रदत्त ऋण राशि के चैक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। उक्त कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की लगभग 300 महिलाओं सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक बी.डी. भैसारे, जिला प्रबंधक (सूक्ष्म वित्त) सीमा झारिया, विकासखंड प्रबंधक आजीविका मिशन साहेबलाल सूर्यवंशी, बैंक के शाखा प्रबंधक हर्षित सिंह और बैंक तथा आजीविका मिशन के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के अलावा अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment