BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर और चिरईडोंगरी की बीज दुकानों पर कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 1, 2023

नैनपुर और चिरईडोंगरी की बीज दुकानों पर कार्यवाही




 

मण्डला 1 जुलाई 2023

     उपसंचालक मधु अली एवं सहायक संचालक आर.डी. जाटव ने किया नैनपुर और चिरईडोंगरी के निजी खाद, बीज विक्रेताओं एवं मार्कफेड गोदाम का औचक निरीक्षण। औचक निरीक्षण के दौरान बिना देयक के बीज बेचने पर दो विक्रेताओं पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। चौरसिया कृषि केंद्र चिरईडोंगरी और शानू ट्रेडर्स नैनपुर द्वारा बीज अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन किए जाने पर दुकानों को सील किया गया और आगामी आदेश तक बीज विक्रय करने हेतु प्रतिबंधित किया गया। साथ ही अन्य एक विक्रेता को नोटिस जारी किया गया।

 

जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल गठित

 

     उपसंचालक कृषि द्वारा जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल में प्रभारी आर.डी. जाटव सहायक संचालक, उप प्रभारी देवेन्द्र बारस्कर सहायक संचालक और मुकेश कुलस्ते वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। सभी विकासखंड में गुण नियंत्रण इंस्पेक्टर भी नियुक्त हैं जो समय-समय पर सभी विक्रय केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही प्रस्तावित करेंगे।

 

एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश

 

     कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि वे तहसीलदार एवं कृषि विभाग के साथ संयुक्त रूप से खाद और बीज विक्रय केंद्रों की निगरानी करें। वे निर्धारित दर पर किसानों को खाद, बीज उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।

No comments:

Post a Comment