BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिता ने बड़े बेटे के नाम रजिस्ट्री कराई जमीन छोटे भाई फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पी जमीन कलेक्टर एस डी एम से पीड़ित ने की शिकायत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 3, 2023

पिता ने बड़े बेटे के नाम रजिस्ट्री कराई जमीन छोटे भाई फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पी जमीन कलेक्टर एस डी एम से पीड़ित ने की शिकायत



दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडौरी-मेहद्ववानी जनपद मुख्यालय में  एक भाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर अपने बड़े भाई की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली है और अब उन्हें ही घर से निकल जाने की धमकी दे रहा है।पीड़ित की शिकायत पर कलेक्टर ने जाँच के लिये राजस्व निरीक्षक और पटवारी को भेजा है।शादी के बाद पिता ने दी थी छ डिसमिल जमीन 

आवेदक मोहम्मद इंसार खान पिता स्व सुलेमान खान निवासी मेहद्ववानी ने बताया कि मेरे दो भाई है गफ्फार खान और सत्तार खान ।1984 में मेरी शादी के बाद मेरे अब्बू ने मुझे खसरा नम्बर 77 में से 06 डिसमिल जमीन घर बनाने के लिये रजिस्ट्री करवा दी थी।और खसरा नम्बर 78 में वो खुद दो भाइयों के साथ रहते थे।2004 में मेरे अब्बू का इंतकाल हो गया।इसके बाद वर्ष 2013 में मुझे जानकारी लगी कि डायवर्सन की पैसा पटाने के लिये गफ्फार खान के नाम पर आया तो मैंने राजस्व विभाग से जानकारी ली तो पता चला  छ डिसमिल जमीन गफ्फार खान के नाम पर रजिस्ट्री हो गयी है।जबकि हमने कोई सहमति पत्र पर दस्तखत भी नही किये है।मैंने अपने भाई से पूछा तो उसने कहा कि धोखे से नाम ट्रांसफर हो गया है।अब मुझे और मेरे बच्चों को घर से निकालने की धमकी दे रहा है।मेरे दो बेटे सिराज खान और मिराज खान मेरे साथ रहते है।तत्कालीन राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से भाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़प ली है।

राजस्व निरीक्षक बोले जाँच प्रतिवेदन अधिकारियों को भेजा

मौके पर जाँच करने पहुँचे राजस्व निरीक्षक सुखदेव भवेदी ने बताया कि खसरा नम्बर 77 की जमीन में दो भाइयों का विवाद है कलेक्टर कार्यालय से जाँच करने के आदेश मिले है जाँच प्रतिवेदन अधिकारियों को भेज दिया है।नायब तहसीलदार सुखमन कुलेश का कहना है कि अभी मैं जांच प्रतिवेदन पढूंगा इसके बाद जो  नियमत कार्यवाही होगी कि जाएगी

No comments:

Post a Comment