दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी बजाग- मुख्यालय से चार किमी की दूरी पर एक ग्राम ऐसा भी है जो की आजादी के आठ दसक बाद भी सड़क ,पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है बजाग जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आमाडोगरी के झांसा टोला में जहां पर आधा दर्जन परिवार सड़क वा सुद्ध पानी के लिए लालायित है मोह्हले मे आवागमन के लिए एक कच्चा दलदली मार्ग है जो की बरसात मे कीचड से सना रहता है मार्ग ऐसा की इस पर चलने मे मवेशी भी कतराते है जहा पर इंसानो को मजबूरन चलना पड़ रहा है शुद्ध पेयजल के लिए भी रहवासियो को झिरिया का मटमेला पानी बरसाती पानी पीना पड़ता है आपको बता दें कि यहां नाला किनारे छोटी सी झिरिया हैं जिसके दूसित पानी से आधा दर्जन परिवार के लोग अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता हैं ग्रामीणो द्वारा यह भी बताया जा रहां की ज्यादा बरसात होने के स्थिति में नाला का गंदा पानी झिरिया में भर जाता इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की ग्रामीणों को काफी परिशानियों सामना करना पड़ रहा हैं दुसरी और प्रति वर्ष बरसात के मोसम में सड़क दलदल होने के वजह से मोहल्ले वासियो को आने जाने में परिशानियो का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है इस इस समस्या को लेकर कई वर्षों से सरपंच सचिव को अवगत करा रहे हैं लेकिन सरपंच सचिव सिर्फ् आशवासन देते ही नजर् आते है दस वर्ष बीत गए लेकिन आजतक समस्या का समाधान नही हुआ है बच्चों के पालक बताते हैं की सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बच्चे स्कूल समय पर नहीं पहुंच पाते जिसस उनका भबिष्य भी खतरे मे है वहीं टीचरों की डांट भी खाना पड़ता है ग्रामीणो ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इन समस्याओं का निदान किया जाऐ
दलदली सडक मे चल रहे ग्रामीण दूषित पानी पीना मजबूरी ग्राम आमाडोगरी के झांसा टोला का मामला
bydigital bharat
-
0
