अंजनिया जनपद सदस्य के ऊपर लगे अवैध वसूली करने के आरोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, July 1, 2023

अंजनिया जनपद सदस्य के ऊपर लगे अवैध वसूली करने के आरोप



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जनपद पंचायत बिछिया के क्षेत्र क्रमांक 6 अंजनिया के जनपद सदस्य और बिछिया जनपद पंचायत में सहकारी समिति के सभापति के ऊपर अंजनिया में अवैध वसूली करने को लेकर मनमानी के आरोप लगे देखे जा रहे हैं जिसमें शासकीय कर्मचारी के द्वारा यह आरोप जनपद सदस्य के ऊपर लगाए गए हैं। आरोप में ब्यौरा की जानकारी देते हुए शा.कर्मचारी ने बताया कि जनपद सदस्य का काम अपनें क्षेत्र से आम जनता के लिए सेवा प्रदान करने के लिए होता हैं लेकिन इस ओर जनता  की सेवा करने का वादा कारगार गलत साबित हो रहा हैं जिस वजह से लोगो में आको्श जैसी स्थिति पैदा हो रही हैं।अंजनिया की जनता ने समाज सेवक के रूप में जिसे चुना आज वही नेता चुनाव में हुए खर्च की वसूली की मांग करता नजर आ रहा है जो पूर्णता गलत हैं। वहीं बात करें तो सरकारी कर्मचारियों के ऊपर जनपद सदस्य के दा्रा अनावश्यक दबाव बनाकर पेट्रोल और जेब खर्च की मांग की जा रही हैं जो यह चर्चे का विषय बना हुआ हैं। वही इस मामले के अंत में जनपद सदस्य के ऊपर लगे आरोपो पर इधर किसी एक जन नें आवाज उठाई हैं तो जनपद सदस्य की पत्नी किसी सम्बंधित को बोलती हैं कि में चाहु तो उन्हें हरीजन ऐक्ट में फसा सकती हुं। इस दौरान इस मामलें में सम्बन्धित व्यक्ति नें मीडियो को जानकारी देते हुए नाम ना छापने की शर्त पर बात कही हैं। जहां इधर चोरी की चोरी और ऊपर से सीना जोरी वाली स्थिति बन रही है

No comments:

Post a Comment