दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां जनपद पंचायत बिछिया की ई ग्राम पंचायत अंजनियां में लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस से लेकर बड़े तालाब तक लाखों रुपयों की लागत से बनाई गई नाली में कुछ दबंग व्यापारियों द्वारा नाली पर किए गए अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद ग्राम पंचायत अंजनियां द्वारा नाली के ऊपर लेंटर करनें तथा पेवर ब्लॉक लगाकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस देकर इतिश्री कर ली गई है।तथा जल भराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।तेज बारिश होने की स्थिति में नाली पर अतिक्रमण होने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि नाली एनएच के किनारे बनाई गई है जिसमें कुछ दुकानदारों द्वारा ग्राम पंचायत के एक प्रतिनिधि से मिलीभगत कर लेंटर कर लिया गया है तथा कुछ व्यापारियों द्वारा पेवर ब्लॉक लगाया गया है। जिससे बारिश होने पर नाली चोक हो जाती है तथा बारिश का पानी दुकानदारों के दुकानों में घुसनें लगता है।ग्राम पंचायत द्वारा मई माह में बरसात के पूर्व नाली साफ सफाई कराई गई थी परंतु उन व्यापारियों की दुकानों के सामने नाली की सफाई नहीं हो पाई जिन्होंने अपनी सुविधानुसार नाली को लेंटर कर लिया है।विगत दिनों हुई तेज बारिश में व्यापारियों की तथा मोहल्ले वासियों की समस्या बढ़ गई थी ।ग्रामीणों ने मांग की है कि नाली पर अतिक्रमण करनें वालों पर कार्रवाई की जाए तथा नाली की सफाई कराई जाए।
मोहल्लेवासियों की परेशानी से नहीं है मतलब
बताया जाता है कि रेस्ट हाउस से लेकर बड़े तालाब तक नाली में 10 से 12 व्यापारियों द्वारा लेंटर किया गया है तथा पेवर ब्लॉक लगा लिया गया है। नाली को ढ़क दिया गया है ।जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। अतिक्रमण करने वालों में कुछ व्यापारी राजनैतिक दलों से संबंधित हैं जिन्हें ग्राम पंचायत अंजनिया के एक प्रतिनिधि द्वारा मिलीभगत कर अतिक्रमण कराया गया है ।जिससे मोहल्ले वासियों को तथा अन्य व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है परंतु ग्राम पंचायत द्वारा कुछ व्यापारियों को राहत देने के चक्कर में अन्य मोहल्ले वासियों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है।

No comments:
Post a Comment