BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एम पी ट्रांसको ने स्थापित किया निमरानी में 160 एम व्ही ए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर खरगोन जिले की पारेषण क्षमता को मिली मजबूती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 1, 2023

एम पी ट्रांसको ने स्थापित किया निमरानी में 160 एम व्ही ए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर खरगोन जिले की पारेषण क्षमता को मिली मजबूती



रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। एम पी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) नेे खरगोन जिले में अपनी ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए 220 के व्ही सबस्टेशन निमरानी में 160 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर को 14.9 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इससे 220 के व्ही सबस्टेशन निमरानी की क्षमता बढ़कर 583 एम व्ही ए की हो गयी है तथा खरगोन जिले की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 2073.50 एम व्ही ए की हो गयी है। श्री तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से खरगोन जिले की पारेषण क्षमता को मजबूती मिली है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

12 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण होता है खरगोन जिले में 

एम पी ट्रांसको  बड़वाह के कार्य पालन  अभियंता श्री पी के दलाल ने बताया कि एम पी ट्रांसको खरगोन जिले में अपने 12 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। बड़वाह एवं निमरानी  में 220 के व्ही सबस्टेशन तथा छोटी खरगोन, कसरावद, खरगोन, बलवाड़ा, सनावद, अंदड, बिस्तान, तलाकपुरा, भीकनगांव एवं झिरनिया में 132 के व्ही के सबस्टेशन क्रियाशील है, जिनकी कुल क्षमता 2073.50 एम व्ही ए है।

No comments:

Post a Comment