रेवांचल टाईम्स - मंडला कोतवाली पुलिस पुलिस आये दिन अपराधों और अपराधियों पर शिकंजा कसती नजर आ रही महीनों से पेंडिंग पड़े केशो में नवपदस्थ थाना कोतवाली प्रभारी ने थाने आये हर शिकायतें में तत्काल कार्यवाही कर रहे है।
वही कोतवाली में आये फरियादी ने रिपोर्ट किया था कि मैं नगर पालिका मंडला में समय पाल के पद पर पदस्थ हूं दिनांक 13 अप्रैल 2023 को शाम करीब 6:30 बजे रपटा घाट में दुर्गा जी के मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद जिस जगह पर लाल रंग की मोटरसाइकिल खड़ी की थी वहां पर मेरी मोटरसाइकिल R15 मौके पर नहीं थी कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली में अपराध 259/2023 धारा 379 आईपीसी कायम किया जाकर तलाश की जा रही थी.
घटना क्रमांक 2. इसी प्रकार दिनांक 30 जून को फरियादी ने पुलिस थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट किया कि मैं दोपहर घर से vivo y21 सीरीज कंपनी का मोबाइल कीमती करीब ₹18000 सिम लगी सामने वाले कमरे में चार्ज में लगा था कोई अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल चोरी करके ले गया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 440/2023 धारा 454, 380 भादवि का कायम कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में क्षत्रराज धुर्वे नाम के व्यक्ति को देखा गया था जिसको घेराबंदी करके मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम क्षत्रराज धुर्वे उम्र 22 साल पिता स्वर्गीय श्री नागेश निवासी गऊघाट देवदरा मंडला होना और उक्त दोनों वारदातों को करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी से घटना में चोरी गया माल बरामद किया गया। आरोपी को दोनों मामलों में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
अपराधिक रिकॉर्ड-
1. अपराध क्र. -397/2021 धारा 457 380 ipc,
2. 594/2021 धारा 457, 380, 411, 34 आईपीसी,
3. 501/2022 धारा 457, 380 आईपीसी,
4. 440/2023 धारा 454 380 ipc,
5. 259/2023 धारा 379 ipc
उल्लेखनीय कार्य उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडला श्री अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, Asi भुवनेश्वर बामनकर, Asi गुलजार सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक रविंद्र, आरक्षक दीपांशु जांघेला अमित गरयार, मानसिंह, रज्जन, संतराम सुंदर जफर नंदकिशोर आशीष, केशव सुरेंद्र, अंकित, राजकुमार एवं साइबर सेल सुरेश भटेरे, सूर्य चंद्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment