BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला के थाना बम्हनी के अंतर्गत रात्रि 10 बजे पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय बालक घर से निकलकर रास्ता भटका, डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 15, 2023

मंडला के थाना बम्हनी के अंतर्गत रात्रि 10 बजे पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय बालक घर से निकलकर रास्ता भटका, डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया


रेवांचल टाईम्स - जिला मंडला के थाना बम्हनी के अंतर्गत बम्हनी बस स्टैंड पर एक 14 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 14-07-2023 को रात्रि 10:06 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक विलेंद्र नायक एवं पायलेट गिनी यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बस स्टैंड पर मिले 14 वर्षीय बालक को संरक्षण मे लिया, बालक से जानकारी लेने पर उसने गाँव का नाम बंजी बताया । बालक माता पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकलकर रास्ता भटककर बम्हनी बस स्टैंड पहुँच गया था जिसे डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से लेकर उसके गाँव बंजी पहुँचे। जहाँ बालक के परिजन मिले जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया। देर रात बालक को सकुशल घर तक पहुँचाने के लिए परिजनों ने डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया ।

No comments:

Post a Comment