दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी डिंडोरी जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से निर्माण कार्यों में भर्ती लापरवाही की पोल खुलती नजर आ रही है इसी तरह से एक मामला प्रकाश में आया है अमरपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के झिलमिला ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम के पथरिया गांव में मनरेगा योजना से गर्मी में लगभग 14 लाख रुपए की लागत से बना तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया ग्रामीण जानदार सिंह ने निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत पर निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत ने ठीक ढंग से तालाब का निर्माण नहीं करवाया है इसकी वजह से पहली ही बारिश में तलाब बह गया मजदूरों की बजाय मशीनों से काम करवाया जाता है सरपंच कीर्तन सिंह मरावी का कहना है कि निर्माण कार्य सही तरह से कराया गया था बारिश के आगे किसका जोर चलता है इस संबंध में इंजीनियर मुन्ना लाल जाधव से बात की तो उनका कहना है कि मुझे जानकारी नहीं है जानकारी लेता हूं इस मामले ए ई केपी दुबे का कहना है कि इंजीनियर से मामले की जानकारी लेता हूं और मैं खुद मौके में जाकर निरीक्षण करूंगा और दोषियों के ऊपर उचित कार्यवाही करूंगा
Friday, June 30, 2023
Home
dindori
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
मानसून की पहली बारिश में फूट गया भ्रष्टाचार का तालाब ग्रामीणों ने लगाया जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप
मानसून की पहली बारिश में फूट गया भ्रष्टाचार का तालाब ग्रामीणों ने लगाया जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप
Tags
# dindori
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
dindori,
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment