BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अहमदपुर में पेसा एक्ट समितियों को समझाया कैसे छोटे विवादों को गांव में ही हल कर सकते हैं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 28, 2023

अहमदपुर में पेसा एक्ट समितियों को समझाया कैसे छोटे विवादों को गांव में ही हल कर सकते हैं




दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां मंडला जिले के जनपद पंचायत बिछिया की ग्राम पंचायत अहमदपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन: जिसमे शासन द्वारा लागू पेसा एक्ट के तहत गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को  पंचायत के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान समिति गठन के प्रावधान, समिति में एक-तिहाई महिलाओं की भागीदारी, विवादों के निराकरण में पारंपरिक पद्धति अपनाना,  की बात को लेकर, आपसी सहमति समिति द्वारा बैठक के संचालन संबंध में अभिलेखों के संधारण की प्रक्रिया, समिति के निर्णयों पर अपील- ग्राम सभा, शांति एवं विवाद निवारण समिति में पुलिस की भूमिका आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण के माध्यम से समिति के सदस्यों ने अपने अधिकारों के साथ-साथ किस तरह के विवादों के निराकरण, उसकी पारंपरिक पद्धति के बारे तथा साथ ही विवादों के अभिलेखों के संधारण की प्रक्रिया के बारे में जाना। इस प्रशिक्षण में ग्रामीणों की उपस्थिति भी अधिक रही। समिति ने प्रशिक्षण प्राप्त कर छोटे-छोटे विवादों का समिति के स्तर पर निराकरण करने का निर्णय लिया।

उससे अधिक विवादों का निराकरण समिति करेंगी।चौकी प्रभारी पंकज विश्वकर्मा , ए एसआई  राजेश सराठे, एस आई अशोक चौधरी , प्र ,आर उत्तम पटेल , के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.

No comments:

Post a Comment