रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले के विकास खण्ड भुआ बिछिया में जबलपुर मेडिकल के सह अधीक्षक डॉ विजयानंद मरावी की पहल पर रानी दुर्गावती शोध संस्थान जबलपुर द्वारा दिनांक 24.06.2023 को विनोद रंगमंच, भुआ बिछिया में नेत्र उपचार शिविर एवम रक्तदान शिविर का निःशुल्क आयोजन का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नेत्र सर्जन पवन स्थापक जबलपुर का मार्गदर्शन एवम उद्बोधन नगर वासियों को प्राप्त हुआ। शिविर के आयोजन के दौरान डॉ विजय आनंद मरावी एवम उनकी समस्त टीम द्वारा 153 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमे 24 केस आप्रेशन हेतु जबलपुर मेडिकल रवाना किए गए। रक्तदान कार्यक्रम में 21 लोगों द्वारा रक्त का दान किया गया। उक्त सफल कार्यक्रम के दौरान आमजन मानस के अतिरिक्त मंच पर माननीय गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे, जिसमे कि डॉ विजय आनंद मरावी एवम उनकी टीम के साथ वरिष्ठ नागरिक आद्या प्रसाद मिश्रा, जोश सिंह ठाकुर, शिवानंद गोस्वामी, राजेंद्र रावत, सुनील उइके , राजेंद्र परिहार, मायाधीस सोनी, राजेंद्र अग्रवाल, पत्रकार शोभित रावत एवम प्रफुल्ल तिवारी, बिछिया नगर उपाध्यक्ष रणधीर राजपूत, नीरज भट्ट,राजेश उईके ,विवेक कुमार पांडेय, सीमांत भट्ट, नितिन राय गोपेश चौहान आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन पीतांबर ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिछिया नगर में समय समय पर स्थानीय जनसेवा संस्थानों द्वारा जो सामाजिक सांस्कृतिक व जनसेवा के कार्यक्रम किए जाते हैं, उन संस्थानों को मुख्य अतिथि डॉ पवन स्थापक द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमे मुख्य रूप से सद्भाव परिवार एवम बिछिया म्यूजिकल ग्रुप रहे।
कार्यक्रम का आभार प्रकटन पीतांबर ठाकुर द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment