रेवांचल टाईम्स - मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा लागू की गई नारी सम्मान योजना को मुरैना जिले में घर-घर तक पहुंचाने के लिए किसान कांग्रेस ने ली कार्यकर्ता बैठक।
इस बैठक में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि आप घर-घर जाकर माननीय कमलनाथ जी ने जो वादा किया कि मध्य प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनते ही 500 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर, प्रत्येक महिलाओं को 1500 रूपए दिए जाएंगे, पुरानी पेंशन योजना बहाल की जावेगी, किसानों के कर्जे माफ किए जावेंगे, 51 हजार रूपए बेटियों की शादी में दिए जावेंगे, 100 यूनिट बिजली फ्री एवं 200 यूनिट बिजली पर आधा बिल लिया जावेगा एवं गौशाला बनवाई जाएंगी जिससे गौमाता सुरक्षित रहे एवं किसानों की फसल की रक्षा हो सके आदि योजनाओं के बारे में बताना है और सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में मुरैना जिले में सबसे ज्यादा नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाकर रिकॉर्ड कायम करना है, और प्रदेश की मासूम जनता को भाजपा सरकार की झूठी घोषणाओं का पर्दाफाश कर उनकी करनी और कथनी में अंतर समझाना है एवं समाचार पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि आगामी कुछ समय में बोवनी का समय है जिसमें खाद, बीज, एवं किसानों को बिजली समय पर उपलब्ध कराई जावे अन्यथा कि स्थिति में किसान कांग्रेस एक उग्र आंदोलन करेगी और सभी किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह डंगस ने हाथ उठाकर शपथ दिलाई कि आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में माननीय कमलनाथ जी को विजय दिलाकर मध्य प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।
इस मौके पर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर दीपक शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस, संगठन मंत्री सुभाष सिकरवार, कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष सुनील शर्मा ,ज़ोरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिकरवार गुज्जा,बलवीर सिंह परमार ,प्रमोद हुसैनपुर ,रामप्रकाश गुर्जर ,गौरव बाथम ,रामरूप दण्डोतिया,रामचित्र महना ,धर्मेन्द्र गुर्जर ,राजेश राठौर,मुरारी लाल अमर ,सेलेंद्र गुर्जर खासखेड़ा,केलरस ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास धकड़ ,जौरा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव ,बागचीनी ब्लॉक अध्यक्ष सांति लाल कुशवाह ,सुमावली ब्लॉक अध्यक्ष बँटी किरार ,अम्बा ब्लॉक अध्यक्ष अजय ठेकुला ,पोरसा ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर ,सियोनिया ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्याय ,बल्लू दंडोतिया ,हरेंद्र सर्मा,अनिल दंडोतिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शशि सक्सेना, रामू टुंडेलकर, आशा बेपुरिया, पुष्पा तोमर ,रघुराज गुर्जर ,हिमांसु गुर्जर ,विपिन ज़ादोन,राजा गुर्जर ,देवेंद्र गुर्जर ,देवेंद्र मवाई,बचन सिंह अर्गल,अन्ना हरसाना,बँटी सर्मा छेरा,दीपक सोलंकी ,डॉ मुन्ना लाल सोलंकी ,श्री कृष्ण सिकरोदा,सूरज सिकरवार ,राधेस्यम दंडोतिया ,मनीष गुर्जर ,संजय रामपुरे,ऋषिकांत धकड़,इंद्रसेंन कुशवाह ,दुर्गेश रोजे, विवेक भारती, आकाश रावत, जग्गा यादव, आदि किसान कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment