BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय किसान संघ और कलेक्टर डिंडौरी के बीच खेती किसानी के आधारभूत मुद्दों को लेकर हुई चर्चा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 30, 2023

भारतीय किसान संघ और कलेक्टर डिंडौरी के बीच खेती किसानी के आधारभूत मुद्दों को लेकर हुई चर्चा


प्रांतीय संगठन मंत्री ने कलेक्टर डिंडोरी को कृषि देवता बलराम भगवान की प्रतिमा भेंटकर जताया आभार


दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडौरी भारतीय किसान संघ किसानों के हित में गाँव गाँव से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है और जन जन के मुद्दों को शासन प्रशासन के समक्ष उठा रही है जिससे किसानों को लाभ समय पर मिल सके।


भारतीय किसान संघ के निरीक्षण में पता चल रहा है की शासन की योजनाओं का लाभ जनसामान्य को समय पर नहीं मिल पा रही है,शासन की योजनाओं की जानकारी ग्राम के किसानों को नहीं है। मिट्टी परीक्षण केंद्र खाली पड़े है, किसानों को समय पर बीज नहीं मिल पा रहा है।किसान क्रेडिट कार्ड से समय पर लोंगो को क्रेडिट नहीं मिल पा रहा है। इस प्रकार खेती किसानी की अनेक समस्या है जिससे क्षेत्र के किसान समय पर लाभान्वित नहीं हो पा रहे है।


किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल,जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ,जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल साहू,तहसील डिंडोरी अध्यक्ष अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने कलेक्टर विकास मिश्रा से चर्चा कर समस्याओं के त्वरित निराकरण करने को कहा। 


किसान संघ ने कलेक्टर को कृषि देवता भगवान बलराम की प्रतिमा  भेंटकर  किसान हित में लगातार कार्य करने और सहयोग करने के लिए आभार जताया और प्रशासन को किसानों की समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द निराकरण करने को लेकर दिशा निर्देश जारी करने को कहा।


दिनाँक-29.06.2023

No comments:

Post a Comment