रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहूल्य क्षेत्र अंतर्गत जिला मंडला के जनपद पंचायत मवई में पेसा मोबिलाइजर एवं पेसा ब्लॉक समन्वयक जनपद पंचायत मवई के सभाकक्ष में आज का समीक्षा बैठक हुआ संपन्न । जिसमें से पेसा एक्ट के तहत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जैसे की पेसा एक्ट के पेसा नियम की 5 प्रमुख बिंदु पर चर्चा किया गया -
(1) जमीन के अधिकार ।
(2) जल का अधिकार ।
(3) जंगल का अधिकार ।
(4) श्रमिकों के अधिकारों का विशेष ध्यान।
(5) स्थानीय संस्थाओं, परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन।
पेसा के नियम एवं ग्राम सभा के महत्व को पूरी तरह से जो अधिकार अधिकार दिया गया उस को समझाया गया।
ग्राम सभा में शांति निवारण समिति एवं तदर्थ समिति, ग्राम सभा निधि इस समिति का ग्राम पंचायत में क्या महत्व है इसकी योगदान के बारे में समझाएं एवं ग्राम सभा का ग्रामों में उनके योगदान के बारे में समझाएं एवं ग्राम सभा के महत्व के बारे में जानकारी दिए । जिला से आए हुए 9 ब्लॉक के पेसा ब्लॉक समन्वयक का मार्गदर्शन पेसा मोबिलाइजार को प्राप्त हुआ। एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए आज की समीक्षा बैठक संपन्न हुआ।
पेसा मोबिलाइजरो का कहना है की पंचायत विभाग में एक ही ऐसा कर्मचारी है जो की कम मानदेय में कार्य कर रहे है , शासन की कोई भी कार्य करने से पीछे नहीं हट रहे है जोकि पेसा मोबिलाईजर को 4000 रुपिया प्रति माह के हिसाब से वेतन मिलता है। आज की स्थिति में महंगाई को देखते हुए 4000 में कुछ नहीं होता आज की स्थिति में मनरेगा के दिन मजदूरी के हिसाब से भी हम लोगों को वेतन में पढ़ता नहीं पढ़ता है। जिससे कि आर्थिक स्थिति व परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है, उसके बाद भी आदिवासी ग्रामीण बहुल क्षेत्रों में जमीनी स्तर से कार्य करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, और जो भी शासन की योजनाएं आती हैं उनमें बड़ी लगन के साथ में कार्य कर रहे हैं। जैसे कि वर्तमान समय में कार्य किया गए पेसा मोबिलाइजरो के द्वारा आयुष्मान कार्ड की शतप्रतिशत पंजीयन, विकास यात्रा में सहयोग, जनसेवा अभियान में सहयोग की भागीदारी निभाए, ग्राम सभा संचलित करवाना एवं वर्तमान में चल रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पंजीयन का कार्य किया किए एवं लाडली बहना योजना के तहत, पेसा Act तहत अपने अपने ग्राम पंचायतों में ग्रामों में दीवाल लेखन का कार्य किए और शासन की विभिन्न योजनाओं में अपनी भूमिका निभा रहे है । जो भी शासन के आदेश निर्देश आते है उसका पालन करते हुए अपनी कार्य में भूमिका निभा रहे है। ग्रामों में लोगों को एवं माताओं को सरकार की सभी योजनाओं के बारे में मोबिलाइज कर रहे हैं।
हमारा कहना है की वेतन में वृद्धि करने की कृपा करें जिससे कि हमारा परिवार का पालन पोषण हो सके और आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके और अच्छे बेहतर रूप से शासन की योजना में कार्य कर सकें।
पेसा मोबिलाइजर कर्मचारी संघ का,
ब्लाक अध्यक्ष - मनोज कुमार धुर्वे,
संघ के सचिव - राजेंद्र पेखवार

No comments:
Post a Comment