कई बार पैसा होने के बावजूद घर में हमेशा पैसों की किल्लत बनी रहती है. कितना भी पैसा क्यों न कमा लो पैसा बच नहीं पाता है. बिनना वजह के घर में खर्चे बढ़ जाते हैं. ऐसा अक्सर अधिकतर लोगों के साथ होता है. कहते हैं ऐसा मां लक्ष्मी के रुष्ठ होने पर होता है. ऐसा हमारे द्वारा की गईं कुछ गलतियों के चलते होता है. हमारी कुछ गलतियों के चलते मां रूठ जाती हैं और घर में निवास नहीं करती हैं, जिसके चलते घर में पैसों की किल्लत बनी रहती है.
जिस घर में होता है गाली गलौज-
कुछ घर ऐसे होते हैं जिनमें अक्सर कलह होती रहती है. इन घरों में बात बात पर गाली गलौज की जाती है. ऐसे घर में लोग अधिक गुस्सा करते हैं, जिसके चलते घर में नकारात्मकता बढ़ती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे घरो में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. जहां नकारात्मकता होती है वहां मां लक्ष्मी नहीं जाती हैं, जिसके चलते घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है.
जिस घर में नहीं होती है पूजा-
घर में पूजा पाठ करने और दीया जलाने से सकारात्मकता आती है. धार्मिक शास्त्र के अनुसार जिस घर देवीदेवताओं की पूजा नहीं होती है उस घर में नकारात्मकता वास करती है. ऐसे घरों में मां लक्ष्मी सदैव दूर रहती हैं.
जिस घर में रहती है गंदगी-
धार्मिक शास्त्र के अनुसार घर में साफ सफाई से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमेशा उस घर पर बनी रहती है. जिस घर में गंदगी होती है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. ऐसे घरों में सदैव आर्थिक संकट बना रहता है.
कर्ज में डूबे लोग-
कुछ लोग हमेशा कर्ज में डूबे रहते हैं. इनकी आदत होती है दूसरों से पैसा उधार लेने की. अधिक कर्ज होने के चलते ये इसे चुका नहीं पाते हैं और कर्ज तले दबते चले जाते हैं ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी सदैव नाराज रहती हैं और उनके घर में प्रवेश नहीं करती हैं.
जिन घरों में होता है ब्राह्मणों का अपमान-
मां लक्ष्मी उन घरों की ओर भी रुख नहीं करती हैं जिस घर में ब्राह्मणों, बुजुर्गों, पंडितों और धार्मिक ग्रंथों का अपमान होता है. ऐसे घरों में जाना मां लक्ष्मी उचित नहीं समझती हैं और इन घरों में सदैव आर्थिक तंगी रहती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Thursday, June 8, 2023
Home
Astrology
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
ऐसे घरों में हमेशा बनी रहती है पैसों की किल्लत, नहीं होता है मां लक्ष्मी का वास
ऐसे घरों में हमेशा बनी रहती है पैसों की किल्लत, नहीं होता है मां लक्ष्मी का वास
Tags
# Astrology
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Astrology,
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment