दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला विगत दिवस मंडला पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित थाना मोतीनाला अंतर्गत ग्राम बांदरवाडी में जन सेवा अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आमजन एवं उनकी समस्याओं से अवगत होने, शासन की योजनाओं से कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के लाभ से वंचित ना रहें इस हेतु जन सुनवाई का आयोजन किया गया था। जिससे उनमें सुरक्षा की भावना लगातार बनी रही जिससे नक्सल समस्या का पूर्ण रूप से उन्मूलन हो सके।
उक्त कार्यक्रम में एसपी मंडला श्री रजत सकलेचा के समक्ष क्षेत्र के निवासरत ग्रामीण जनों ने आधार कार्ड के अपडेशन करने में आने वाली अडचनों के संबंध अपनी समस्या रखी थी। पुलिस अधीक्षक ने उक्त कार्य में आने वाली समस्या के निराकरण के लिए समुचित व्यवस्था करने एवं समन्वय हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था।
मंडला पुलिस द्वारा पुलिस थाना मोतीनाला अंतर्गत ग्राम बादरवाडी में दो दिवसीय आधार अपडेशन कैंप लगाया गया। जिसकी शुरूआत कल की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कैंप में नक्सल प्रभावित गावों के सेकड़ो की संख्या में बच्चें, बुजुर्ग, महिलाओं सभी उम्र वर्ग लोगों ने अपना निशुल्क आधार अपडेशन कराया एवं इस शिविर का लाभ लिया। थाना मोतीनाला पुलिस द्वारा उक्त कैंप में आधार अपडेशन की निशुल्क एवं समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। उक्त शिविर में पहुंचे लोगों ने इस आयोजन के लिए एसपी मंडला एवं थाना मोतीनाला पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया

No comments:
Post a Comment