रेवांचल टाईम्स - मंडला जिला एक आदिवासी बाहुल्य जनसंख्या वाला जिला है मंडला जिला प्रदेश के सबसे शांत जिला है। मंडला जिला का विकास तेजी से करना है तो यहां शिक्षा के स्तर में तेजी से सुधार किया जाना आवश्यक है। मंडला के ग्राम बम्हनी बंजर निवासी श्री नर्मदा प्रसाद वरकडे रिटायर्ड डी.आई.जी. द्वारा बताया गया कि मेरा जन्म ग्राम बम्हनी बंजर में हुआ मेने प्रारंभिक शिक्षा बम्हनी बंजर में रहकर प्राप्त किया, कॉलेज की पढाई मेने भिलाई में रहकर दुर्ग कॉलेज से प्राप्त किया । पढाई उपरांत मेरा चयन मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर हो गया मैने आगे और पढाई कर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा पास कर उप पुलिस अधिकक्षक के पद पर हो गया और लगभग 35 वर्ष शासकीय सेवा में रहकर डी.आई.जी. के पद से सेवानिवृत हुआ। पुलिस विभाग में रहते हुये मेने पूरे देश का भ्रमण किया और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये में आस्ट्रेलिया भी गया। इतने वर्षों के अनुभव से यह कह सकता हूं कि यदि व्यक्ति शिक्षित हो तो वह दुनिया के हर क्षेत्र में उन्नति कर सकता है यदि व्यक्ति निश्चय करले कि मुझे शिक्षित होना है तो उसकी सारी बाधायें आपने आप दूर हो जायेगी। मैं रिटायर्ड होने के बाद पूरे जिले में भ्रमण कर रहा हूं और हर वर्ग के बच्चों नौ जवानो एवं परिवारों को यही शिक्षा दे रहा हूं चाहे आपके यहां लड़का हो या लडकी हो आप उसको जितना हो सके उतनी अच्छी शिक्षा दिलायें ओर उसे सामाज में अच्छे नागरिक बनकर रहने के लिये प्रेरित करें। श्री वरकडे द्वारा बताया गया कि में चाहता तो रिटायर्ड होने के बाद में किसी बड़े शहर में रह सकता था मेने अपने तीनो बच्चों को उच्च शिक्षा दिलायी है। में अपने जिले में रहकर जिले के विकास में अपना योगदान देना चाहता हूं में यह चाहता हूं कि जिले का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो और अच्छा जीवन यापन करे। शिक्षा केवल शासकीय नौकरी के लिये ही नहीं प्राप्त किया जाता शिक्षा से व्यक्ति का आचरण, व्यवहार, सोच, रहन-सहन सभी प्रभावित होते है शिक्षित व्यक्ति ही समाज के विकास में सहयोग प्रदान कर सकता है मेरा लगातार यह प्रयास जारी रहेगा कि जिले के प्रत्येक ग्राम में जाकर प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित करूं और उनका जीवन स्तर सुधारने में हर प्रकार से मदद कर सकूं। आज में जहां भी जाता हूं मेरा मान सम्मान किया जाता है तो यह केवल शिक्षा के कारण की सम्भव हो पाया है। शिक्षा व्यक्ति को स्वाभिमानी आत्मनिर्भर बनाता है।
वही जिले के प्रत्येक नागरिक से यह आपील करता हूं कि आप स्वयं भी शिक्षित हों और अपने परिवार के बच्चों को भी उच्च शिक्षा प्रदान करें ताकि बच्चे बड़े होकर आपके जिले का राष्ट्र का नाम रोशन करे।

No comments:
Post a Comment