BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घुघरी के पूर्व बीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके निलंबित कलेक्टर के निरीक्षण में पाई गई थी गंभीर अनियमितताएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 11, 2023

घुघरी के पूर्व बीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके निलंबित कलेक्टर के निरीक्षण में पाई गई थी गंभीर अनियमितताएं

 



 

मण्डला 11 जून 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी के निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा द्वारा तत्कालीन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

                जानकारी के अनुसार 17 मई 2023 को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा डॉ. उईके की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया। उपरोक्त के आधार पर कलेक्टर डॉ. सिडाना ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी घुघरी के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर जबलपुर को भेजा गया। प्रस्ताव के आधार पर कमिश्नर अभय वर्मा ने डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला नियत किया है। निलंबन अवधि में डॉ. उईके को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

No comments:

Post a Comment