दैनिक रेवांचल टाइम्स - टिमरनी। ग्राम छिदगांव तमोली तहसील रहटगांव जिला हरदा में लगभग 85 वर्ष स्वर्गीय रामनाथ पिता मुन्नालाल जाति कतिया के बाद उनकी पत्नी मिसर बाई एवं उनके सुपुत्र मुकेश ढोके, मेहर सिंह, ढोके विशाल ढोके, जमीन पर कब्जा है और किसानी करते आ रहे हैं परिवार का पालन पोषण करते चले आ रहे हैं जिस भूमि पर कब्जा है उस जमीन पर शासकीय भूमि खसरा नंबर 305 व 294 उनके आसपास की 45 एकड़ भूमि शासकीय शासन की है और उस भूमि पर रसूखदार लोगों के पास अवैध रूप से भूमि पर कब्जा है स्वर्गीय रामनाथ पिता मुन्नालाल ढ़ोके का पट्टा निरस्त कर गौशाला का निर्माण किया जा रहा है उक्त समस्या को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वधान में आज टिमरनी नया बस स्टेण्ड पर आंदोलन किया गया। जिसमें ग्राम के ग्रामीण जन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में आंदोलन हुआ टिमरनी एसडीएम महेश कुमार बडोले को महामहिम राज्यपाल के नाम पर छिदगांव तमोली में गौशाला निर्माण निरस्त करने लिए आवेदन दिया गया जिसमे लिखा है हम गरीब परिवार को बेदखल किया जाता है तो मेरे परिवार का पालन पोषण कैसे करूंगा महामहिम राज्यपाल महोदय से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त जगह पर यदि बेदखल किया जाता है तो मुझे जगह अधिकृत पत्र देकर के विस्थापित किया जाए या गौशाला निरस्त कर मुझे यथावत रखा जाये ताकि मेरे परिवार का में पेट पालन कर सकूं जैसे की बोनी का समय नजदीक आ रहा तो परिवार द्वारा उपरोक्त जमीन पर कल दिनांक 16 6 2023 से उस जमीन पर बखरने एवं बोनी होने का काम शुरू किया जा रहा है अगर इसी प्रकार से शासन प्रशासन की तरफ से रोका टोका जाता है तो उग्र आंदोलन किया जावेगा प्रशासन की तरफ से कार्यवाही की गई थी उसको तत्काल रुप से निरस्त किया जाए। इस मौके पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन पटेल,जिला अध्यक्ष देवी सिंह परते,प्रदेश प्रवक्ता विनोद परते,भाऊलाल उईके,शेख साबिर, बालकदास सोहन कोगे, सुनील,भजन, हीरालाल, गोपाल,मदन सहित पार्टी के कार्यकर्त्ता ग्रामीण जन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
क्या कहते जबाब दार
एसडीएम महेश कुमार बडोले के द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यों एंव परिवार के 5 लोगों की टीम गठित कर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम द्वारा आश्वासन दिया गया है कि तीन दिवस में संपूर्ण कार्रवाई की जाएगी एंव पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाएगा।



No comments:
Post a Comment