BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर और निवारी की अवैध कालोनी पर कब चलेगा प्रशासन का बुलडोजर शिकायत कर्ता मिलीभगत का लगा रहा आरोप... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 16, 2023

नैनपुर और निवारी की अवैध कालोनी पर कब चलेगा प्रशासन का बुलडोजर शिकायत कर्ता मिलीभगत का लगा रहा आरोप...




लगातार समाचार प्रकाशन के बाद नही हुई कार्यवाही मगर दिखावे के लिऐ  नैनपुर की अवैध कालोनी पर की कार्यवाही


रेवांचल टाईम्स - मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में हर अबैध काम को बैध तरीके से किया जाता है बस उसके लिए नोटों की दक्षिणा चढ़ानी पड़ती है फिर जो काम नही होना वाला वह भी बड़ी आसानी से इस जिले के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी में गुण है।

         वही मध्यप्रदेश के मुखिया लगतार कहते नजर आ रहे है।की अवैध कालोनियों को जड़ से उखाड़ फेकना है।नैनपुर नगर में अवैध कालोनियों में उनकी नजर पहुंच ही नहीं पा रही है। वही अवैध कालोनियों के दलाल और अवैध कालोनी के मालिक जनता का खून चूस कर करोड़ पति हो चुके है।मगर किसको क्या फर्क पड़ता है। क्योंकि जनता तो लूट रही है। वही प्रदेश सरकार लगातार अवैध काम करने वालों पर कार्यवाही करने की बात कह रही है। और प्रशासन की नजर से कोई भी अवैध काम करने वाला बच नहीं पाएगा मगर उनके फरमान को जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी एक कान से सुन कर दूसरे कान से निकल रहें है। जिसके कारण जनता को प्रलोभन देकर अवैध कालोनाइजर खुला लूट रहे है। वही प्रशासन और राजस्व विभाग में बैठे अधिकारी मलाई छान रहे है। मगर कब तक वही नैनपुर नगर और ग्राम पंचायत निवारी में अवैध कालोनी की बाड़ आई है। जिसको देखो वहीं कालोनी का काम कर रहा है। और राजस्व विभाग के अधिकारी मलाई लेकर सिर्फ मोन साधना में चला गये है। जिसके कारण आज नैनपुर नगर और ग्रामीण की जनता अवैध कालोनियों के मालिक जमकर लूट रहे है। वही मौके पर अवैध कालोनी में कार्यवाही करते समय विवाद हुआ और तहसीलदार ने एक व्यक्ति को भी वीडियो बनाने पर तमंचा जड़ दिया है। वही पीटा हुआ युवक  नैनपुर पुलिस थाना में शिकायत करने गया 


नैनपुर और निवारी में अवैध कालोनियों की बाड़ 


नैनपुर नगर में अवैध कालोनियों की बाड़ आ गई है। जिसमें प्रशासन में बैठे अधिकारी तहसीलदार पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने 5 साल में जमकर मोटा मॉल कमाया हैं। और जब शिकायते  होती है। तो आनफन में कार्यवाही के लिऐ अवैध कालोनी पहुंच जाते है। और अवैध कालोनियों पर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है।वही अगर प्रशासन को कार्यवाही ही करना है तो नैनपुर नगर की समस्त अवैध कालोनियों की सूची तैयार कर बड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे नगर को अवैध कालोनियों से मुक्ति मिल सकें। वही नगर की जनता दबी जुबान में कहने से नहीं चुकी रही है। राजस्व विभाग कार्यवाही के नाम पर डरा कर अधिकारी सिर्फ वसूली का फॉरमुला अपना रहें है। और मामला सेट होते ही अवैध कालोनी की फाइल कहा दब जायेगी किसी को नहीं पता और मामला शांत हो जायेगा 


नगर की सबसे विवादित कालोनी का काम क्यों नही रुकवाया राजस्व अधिकारियों ने 


नैनपुर नगर में वार्ड no 15 में अवैध कालोनियों का निर्माण किया गया है। जोकि कुछ समय पहले बड़ी चर्चा में रही है। जिसका निराकरण आज तक  जिला प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया है। वही जब अधिकारी अवैध कालोनी पर कार्यवाही करने वार्ड no 15 गए तो फिर उक्त कालोनी का अवैध निर्माण कार्य को क्यों नही रोका जो आपने आप में सवाल खड़ा करता है। वही नैनपुर नगर में ऐसे अनेक निर्माण कार्य है। जिनकी प्रशासन से कोई सहमति नहीं है। फिर भी राजस्व विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जोकि बड़े सवाल खड़ा कर रहा है। मगर देखना है।की प्रशासन और राजस्व विभाग नैनपुर क्या अवैध कालोनियों  पर किस स्तर पर कार्यवाही करते है। या एक बार फिर मामला दब कर रह जायेगा।


No comments:

Post a Comment