BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय नेताओं के सहयोग से चल रहे जम से चल रहे है अवैध कारोबार, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 18, 2023

पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय नेताओं के सहयोग से चल रहे जम से चल रहे है अवैध कारोबार, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल...





रेवांचल टाईम्स - मंडला विकास खण्ड नारायणगंज क्षेत्र इन दिनों अपने अबैध कारोबार के लिये जाना जा रहा है साथ ही नारायणगंज, टिकरिया, मैली, के साथ साथ कस्बों में सट्टा पट्टी और जुआ फड़ अपनी चरम सीमा पार कर रही है। परंतु मंडला जिले का पुलिस प्रशासन कोई बड़ी घटना के इंतजार की ताक लगाए बैठा हुआ है, मंडला जिले की नारायणगंज तहसील में अवैध कारोबार पुलिस प्रशासन की मौन सहमति से फल फूल रहा है। जगह जगह पिकारियो ने अबैध शराब बेचने का अड्डा बन हुआ युवा पीढी चाहे जुआ खेलें या सट्टा या फिर शराब पीकर बर्बाद हो पर बर्बाद होनी चाहिए क्योंकि जिम्मेदारो ने कसम ख़ा रखी है कि हम अब गाँधी जी के तीन बंदर बन बैठे है।


मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ रही है धज्जियाँ....


वही कुछ महिनों से प्रदेश सरकार द्वारा अवैध कामों पर रोक लगाने के साफ निर्देश कलेक्टर और एस पी को दिए गए थे फिर आज तक मंडला जिले के नारायणगंज तहसील के अंतर्गत अवैध कामों पर क्यों अंकुश नहीं लगाया जा रहा है, प्रशासन हाथ पर रख कर बैठा और अवैध कारोबार दिनों दिन फल फूल रहा है ।


नारायणगंज क्षेत्र के लोगों में टिकरिया पुलिस का खौफ ना के बराबर, अवैध कारोबार गुलजार

      वही जनचर्चा है कि नारायणगंज मुख्यालय में सट्टा कारोबार गली मोहल्ले में बेखौफ फल फूल रहा है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अबैध कारोबार संचालक पुलिस प्रशासन को हर हफ्ते और महीने में मुआवजा तौर पर आर्थिक लाभ  प्राप्त करवाईं जा रही है जिसके कारण पुलिस प्रशासन में जिम्मेदार शायद खामोश बैठें हुये है, आए दिन सट्टे में लुट रहे गरीब लोगों के घर तबाह हो रहे हैं परंतु स्थानीय प्रशासन मलाई खाने में व्यस्त हैं।


जिला प्रशासन खामोश, क्षेत्रीय नेताओं की शह में बढ़ रहा अवैध कारोबार


सूत्रों की मानें तो पुलिस थाना टिकरिया को सट्टा और जुआ फड़ से इतनी अवैध कमाई हो रही है कि वै अपनी ड्यूटी ही भूल चुके हैं नारायणगंज जनपद क्षेत्र अंतर्गत गांव-गांव में अवैध सट्टा का धंधा फल फूल रहा है परंतु जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी आंख पर पट्टी बांध कर खामोश बैठा है, पुलिस प्रशासन को अवैध कारोबार पर सहयोग करने की ऊर्जा क्षेत्रीय नेताओं द्वारा प्राप्त हो रही है और तो कुछ जनप्रतिनिधि ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के है जो अबैध कारोबार में लिप्त है जो खुद इन अवैध कारोबार में हिस्सेदारी रखते हैं। नेताओं और अफसरों का हिस्सा महीने के महीने उनके पास पहुंच जाता है।


दलालों के खिलाफ कई अपराधिक मामले फिर भी प्रशासन नतमस्तक,


जुआ फड़ और सट्टा का कारोबार करने वाले दलालों के ऊपर पहले से कई अपराधिक मामले थाने में हैं दर्ज परंतु स्थानीय प्रशासन इन दलालों पर इस तरह मेहरबान है कि उन पर कार्रवाई करने से पहले फोन पर संपर्क कर लिया जाता है।

        वही क्षेत्रीय जनता की प्रशासन से यही मांग है की अवैध कामों में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही कर इन अवैध कारोबार को जल्द से जल्द बंद किया जाए जिससे समाज क्षेत्र में शांति व्याप्त हो।



No comments:

Post a Comment