Breaking

revanchal times new

इन तीन राशियों पर कृपा बरसाएगी गुरु की नवम दृष्टि, धनलाभ के बन रहे योग

  




समय-समय पर गोचर करते रहते हैं. उनके राशि परिवर्तन या फिर युति बनाने से पृथ्वी ही नहीं, देश-दुनिया पर असर पड़ता है. ये प्रभाव या तो अशुभ होता है या फिर शुभ. फिलहाल देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) मेष राशि (Aries) में हैं और उनकी शुभ नवम दृष्टि पड़ रही है. मेष राशि से नवम राशि है धनु, जिसके स्वामी देवगुरु ही हैं. इस संयोग से 3 राशियों (zodiac signs) के लिए भाग्योदय और अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं. अब जानिए कि ये राशियां कौन सी हैं.

मेष राशि
मेष राशि वालों को देवगुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि खूब फायदा पहुंचाएगी. मेष से नवम राशि है धनु और यह भाव भाग्य का होता है. इसलिए मेष राशि वालों के भाग्य स्थान पर गुरु ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं. इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. यात्रा करने का मौका मिल सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय फलदायी सिद्ध हो सकता है. किसी एग्जाम में कामयाबी मिल सकती है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की भी गुरु ग्रह चांदी करा देंगे. गुरु की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है. इस कारण आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. आपको पार्टनरशिप के काम में फायदा मिल सकता है या कोई साझेदारी में शुरू कर सकते हैं. कुंवारे लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उच्च पदस्थ लोगों के साथ संबंध बनेंगे.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को भी देवगुरु की नवम दृष्टि खूब फायदा कराएगी. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिनकी गुरु ग्रह के साथ मित्रता है. गुरु ग्रह की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है. इस कारण आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है. धर्म-कर्म, ज्योतिष, कथा वाचक से जुड़े लोगों को इस दौरान अच्छा लाभ प्राप्त होगा. भाग्योदय होने के भी योग हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new