BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस अधीक्षक मंडला की खूंखार अपराधी पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश, कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ्तार.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 11, 2023

पुलिस अधीक्षक मंडला की खूंखार अपराधी पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश, कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ्तार....


रेवांचल टाईम्स - मंडला पुलिस थाना कोतवाली में दिनांक 7 जून 2023 को फरियादी अर्जुन बरमैया ने रिपोर्ट किया था कि वह अपने साथी के साथ सुबह चाय -नाश्ता करने बस स्टैंड गया था, वहां पर सुबह राजू टी स्टॉल पर चाय पी रहा था, उसी समय भीमा उर्फ संदीप नंदा अपने साथियों ने मेरे एवं मेरे साथी पर धारदार हथियार से वार करने, मारपीट व खौलता हुआ तेल फेंकने की सूचना पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 391/23 धारा 307, 294, 323, 506, 34 आईपीसी 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना और आरोपी की सरगर्मी से टीमें बनाकर तलाश प्रारंभ की गई....

           आरोपी की तलाश के दौरान आरोपी के मकान और हर संभावित स्थानों पर तलाश पतारसी की गई, जिसके फलस्वरूप आरोपी के रायपुर में होने की सूचना प्राप्त हुई आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई, परिणाम स्वरूप आरोपी को दिनांक 10 जून 2022 को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से एक चाकू बरामद किया गया है, आरोपी भीमा नंदा के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में कई अपराध पंजीबद्ध है, आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही पूर्व में की जा चुकी है. 


 उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडला अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक कामेश धुमकेती, Si रतन बचावले, Asi भुवनेश्वर वामनकर,  Asi मनोज मिश्रा आरक्षक मानसिंह, सुंदर, अमित, संतराम, जफर, आशीष, सुरेंद्र, केशव अंकित पटेल एवं साइबर सेल मंडला से सुरेश भटेरे एवं सूर्यचंद्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment