BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महा तूफान..... रातभर गुजरात को झकझोरता रहा बिपरजॉय। गुजरात में 940 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल। कुल 524 पेड़ गिरे हैं और 22 लोग घायल हुए हैं। भावनगर में 2 लोगों की मौत। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 21, 2023

महा तूफान..... रातभर गुजरात को झकझोरता रहा बिपरजॉय। गुजरात में 940 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल। कुल 524 पेड़ गिरे हैं और 22 लोग घायल हुए हैं। भावनगर में 2 लोगों की मौत।




रेवांचल टाईम्स - बिपरजॉय चक्रवात पूरी रात गुजरात को झकझोरता रहा। द्वारका और मोरबी में बड़ी संख्या में पेड़ गिरे हैं। भावनगर में 2 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में 940 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल है। सौराष्ट्र और कच्छ में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज दोपहर के बाद हवाओं की रफ्तार कम होगी। तूफान की वजह से अब तक 23 जानवरों की मौत की खबर है। जिन इलाकों से तूफान गुजरा है, वहां बारिश लगातार हो रही है। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरे हैं। कुल 524 पेड़ गिरे हैं और 22 लोग घायल हुए हैं। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात तक गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से अपडेट लेते रहे। उन्होंने फोन कर चक्रवात से प्रभावित इलाकों के बारे में जानकारी ली। पीएम जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी चिंतित दिखे। उन्होंने गिर के जंगल में शेरों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली। गुजरात में लैंडफॉल के बाद बिपरजॉय अब आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें कि 15 जून की शाम 7 बजे यह चक्रवात गुजरात के तटों से टकराया और आधी रात के बाद तक इसकी तीव्रता काफी ज्यादा रही। जानें आज के बड़े अपडेट।


10 बजे सुबह: बिपरजॉय से कितना नुकसान


राज्य में दो लोगों की तूफान के चलते मौत हो गई है। बकरियों को बचाने के चक्कर में भावनगर में एक पिता-पुत्र की मौत हो गई।


- गांधीनगर जिले में तूफान से 23 पशुओं की मौत हो गई है। यहां 940 गांवों में बिजली नहीं है। गांधीनगर में तूफान के चलते 22 लोग घायल हुए हैं।

- मोरबी में 300 से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां के 45 गांवों में बिजली नहीं है।

आज भी सौराष्ट्र में बारिश जारी रहने के आसार हैं। दक्षिण राजस्थान में आज और कल भारी बारिश हो सकती है।

- तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर आठ तटीय जिलों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

- पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर 76 ट्रेन को रद्द किया गया है जबकि 36 को बीच रास्ते में रोक दिया गया और 31 ट्रेन को चुनिंदा स्टेशन के लिए चलाया गया है।


गुजरात में तूफान के लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे रही। आधी रात के बाद यह कम होती गई। उधर, बिपरजॉय चक्रवात का असर दिल्ली-एनसीआर में भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार शाम में हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। दिल्ली में भी बारिश के आसार हैं, ऐसे में एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर, मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में 24 घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। एमपी और राजस्थान में बारिश का अनुमान जताया है। वैसे दोनों राज्यों में चक्रवात का असर दिखाई देने लगा है। जी हां, यह असर कई राज्यों में 19 जून तक दिखाई देगा। 


मौसम विभाग ने बताया है कि बिपरजॉय चक्रवात उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसकी रफ्तार कम हुई है। आज शाम तक यह दक्षिण राजस्थान पहुंचेगा। दिल्ली में आईएमडी निदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने देर शाम बताया था कि चक्रवात बिपरजॉय उत्तर पूर्व की ओर बढ़ा और जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के करीब पाकिस्तान तट से सटे सौराष्ट्र-कच्छ को पार किया। चक्रवात समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र-कच्छ की ओर केंद्रित है। चक्रवाती तूफान प्रचंड गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में बदल गया है। 16 जून की शाम को चक्रवाती तूफान डिप्रेशन में बदल जाएगा। मुंबई में भी आज सुबह चक्रवात 'बिपरजॉय' का प्रभाव देखने को मिला। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर रात में अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

No comments:

Post a Comment