BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बैंक खाते से 7.5 करोड़ की हेराफेरी करने वाले दो लोग गिरफ्तार, 11 लोगों के खिलाफ सहार पुलिस ने दर्ज की एफआईआर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 21, 2023

बैंक खाते से 7.5 करोड़ की हेराफेरी करने वाले दो लोग गिरफ्तार, 11 लोगों के खिलाफ सहार पुलिस ने दर्ज की एफआईआर


रेवांचल टाईम्स - मुंबई : पैसों की हेराफेरी करने वाले दो आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पिछले चार वर्षों में एक व्यापारी के खाते से 7.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। अप्रैल में व्यापारी ने अकाउंटेंट सहित 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत में दो चचेरे भाई और उसके दोस्तों भी शामिल थे।


पुलिस ने कहा कि पांच महिलाओं सहित सभी 11 आरोपियों ने व्यापारी के बैंक से पैसे निकालकर अपने अकाउंट में भेजे थे। मामले में व्यापारी को हेराफेरी का पता तब चला, जब उन्हें संदिग्ध लेन-देन की जानकारी दी गई। व्यापारी ने ईओडब्ल्यू को शिकायत की, लेकिन मामला सहार पुलिस स्टेशन को भेज दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को स्वप्निल चव्हाण और गिरीश अग्रवाल को गिरफ्तार किया। चव्हाण के खिलाफ पहले से ही डकैती और जबरन वसूली का आरोप है।


पुलिस का कहना है कि व्यापारी की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन बयान दर्ज करने के लिए जब उन्हें फोन किया तो वह इससे बचते रहे। पुलिस ने विमल जगदीश अग्रवाल और उनकी पत्नी नूपुर को मास्टरमाइंड माना है। धारा 477 (ए), 408, 409, 420, 120 (बी), 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

              संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

No comments:

Post a Comment