BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकास के कर्तव्य पथ पर चलते हुए मोदी सरकार ने पूरे किये 9 वर्ष ....डॉ भोला सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 13, 2023

विकास के कर्तव्य पथ पर चलते हुए मोदी सरकार ने पूरे किये 9 वर्ष ....डॉ भोला सिंह






मोदी सरकार का 9 वर्ष देश के नवनिर्माण और महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित रहा......

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला विशेष महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक भारतीय नागरिक आत्म विश्वास और गौरव से भरा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों और वैश्विक नेतृत्व शक्ति के कारण दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है। सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास का संकल्प आज जमींन पर साफ दिखाई दे रहा है। गांव, गरीब, पिछड़े आदिवासी महिलाएं, युवा, बुर्जुग, मातृशक्ति और किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं, उक्त आशय के उदगार महाजनसंपर्क अभियान के तहत मण्डला लोकसभा क्षेत्र की आयोजित प्रेस वार्ता में अजजा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ भोला सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिंह सैयाम, अश्विनी परांजपे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार उपस्थित थे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की रणनीति और कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण धारा 370 हटाई गई। आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राईक हुआ। देश की सीमा सुरक्षित और देश की सेना सशक्त हुई हैं। भ्रष्टाचार समाप्त कर गरीबों के खाते में सीधे सरकार की योजनाओं का पैसा पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। सांसद श्री भोलासिंह ने कहा कि मण्डला लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति, नेरोगेज से ब्रॉडगेज रेललाईन के साथ-साथ यात्रियों के लिए नई रेल सेवायें प्रारंभ की गयी हैं। पूरे संसदीय क्षेत्र में सिंचाई की नई परियोजना पिछले 9 वर्ष में स्वीकृत कर उनका निर्माण निरंतर पूर्ण किया जा रहा है। लोकसभा क्षेत्र में सिंचाईं का रकवा बढ़ा है, नये कॉलेज केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, सीएम राईज जैसी शैक्षिणक व्यवस्था, जनजातीय क्षेत्रों में किया गया है। संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में 90 प्रतिशत गांव प्रधानमंत्री पक्की सड़क से जोड़े गये हैं, विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया, जलजीवन मिशन का कार्य गति के साथ किया जा रहा है।  प्रधानमंत्री आवास उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड शौचालयों का निर्माण का लाभ लाखों हितग्राहियों को सीधे मुहैया कराया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मातृशक्तियों के बैंक खाते में सीधे प्रतिमाह 1 हजार रूपये भेजने की व्यवस्था की है। गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं के साथ मुफ्त अनाज पूरे लोकसभा क्षेत्र में निरंतर प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्षों में भारत देश नारी शक्ति को संबल देने, युवाओं के सपनों का गढ़ने, किसानों की आय को बढ़ाने और देश को विकास में गति भी, शक्ति भी, सुरक्षा और संयम प्रदान करने का कार्य किया है। देश की सांस्कृतिक विरासत अयोध्या मे राममंदिर निर्माण, उज्जैन में महाकाललोक, वाराणसी में काशी विश्वनाथ कारीडोर निर्माण कर करोड़ों देशवासियों की भावना का सम्मान किया है। मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ भोलासिंह ने कहा कि - कांग्रेस में जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार तुष्टीकरण की राजनीति 63 सालों तक की है। उन्होंने प्रियंका गांधी के जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के विषय में पूछे गये सवालों पर कहा कि- कांग्रेस हमेशा जनता को गुमराह करती है, और चुनाव में समय में उन्हें धर्म और संस्कृति याद आती है। उन्होंने जो भी वायदे जनता से किये हैं पहले श्रीमति प्रियंका गांधी ये बताएं कि कांग्रेस शासित राज्यों में क्या उनकी सरकार ने कभी अपने वायदे पूरे किए हैं ? प्रियंका गांधी पहले बतायें कि रायबरेली और अमेठी में उनके परिवार के लोगों ने कितना विकास किया है ? उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश विकास की दृष्टि में अन्य राज्यों से काफी आगे है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के मायाजाल में फसने वाली नहीं है मध्यप्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। आयोजित प्रेस वार्ता में जिले की प्रिंट मीडिया ,इलेक्ट्रानिक मीडिया एंव सोशल मीडिया के संवाददाता एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment