BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 23, 2023

नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले के माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय जिला मण्डला द्वारा आरोपी सुरेश संत पिता अनूप दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सरसी रैयत, थाना मेंहदवानी, जिला डिण्डौरी को धारा 450 भा०द०स० में 05 साल का कठोर कारावास एवं धारा 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट में 20 साल का कठोर कारावास एवं धारा 5 (एन)/6 पॉक्सो एक्ट में 20 साल का कठोर कारावास एवं कुल 8000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।


अभियोजन कहानी संक्षिप्त में इस प्रकार है, कि अभियोक्त्री ने दिनांक 06. 03.2020 को थाना मोहगांव में इस आशय की रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 06. 03.2020 को शाम करीब 06.00 बजे जब वह घर पर अकेली थी और बिस्तर पर लेटी थी, तो अभियुक्त ने आकर कहा कि उसे पसंद करता है तथा उसकी पेंटी और लैगी उतारकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। उक्त रिपोर्ट पर अभियुक्त के विरूद्ध अपराध क्र 21 / 20 अन्तर्गत धारा 450, 376, 376(2) (0.376 (2) (च) 376(3) भा०द०स० एवं धारा-5एन / 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना मोहगांव के द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की संपूर्ण विवेचना के उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्क से सहमत होते हुये विचारण उपरांत माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय जिला मण्डला द्वारा आरोपी सुरेश संत पिता श्री अनूप दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सरसी रैयत थाना मेंहदवानी, जिला डिण्डौरी को को दोषी पाते हुये उक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी वरिष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमति प्रतिमा तारन के द्वारा की गई है।

No comments:

Post a Comment